India News (इन्डिया न्युज),Saina Nehwal on Amarnath Yatra: सावन का महिना शूरू हो गया है। ऐसे में लोग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए उनके दर पर जा रहे हैं। बता दें अमरनाथ यात्रा भारत के कुठ कठीन यात्रावों में से एक माना जाता है। पहड़ की उचाइंयों पर चढ़ पाना हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता है। जानकारी के अनुसार बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल अमरनाथ यात्रा पर हैं। वहीं, उन्होंने अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए और बाबा बर्फानी का आशीर्वाद भी लिया। इतना ही नहीं साइना इस यात्रा से जुड़े तस्वीरों को लगातार अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।
बाबा के दर्शन कर काफी खुश हैं साइना
साइना नेहवाल ने अमरनाथ यात्रा की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी साझा की है। तस्वीरों में साइना नेहवाल बाबा बर्फीनी के दर्शन करते हुए काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। बता दें साइना ने कहा कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत अच्छा दिन है। हम भाग्यशाली हैं कि हम यात्रा के लिए आए हैं और बाबा के दर्शन हो पाए। मैं यहां की सरकार और लोगों को हमारी इतनी मदद करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।
देखें तस्वीर
श्रद्धालुओं का दसवां जत्था बालटाल के लिए रवाना
जानकारी के मुताबितक,अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए जम्मू के यात्री निवास से आज बुधवार को 7805 श्रद्धालुओं का दसवां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना किया गया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह में निरंतर वृद्धि हो रही है।बालटाल मार्ग के जरिए रास्ते करने वाले रवाना किए गए 3128 श्रद्धालुओं के जत्थे में 2293 पुरुष, 772 महिलाएं, 26 बच्चे, 37 साधू शामिल थे। पहलगाम मार्ग से यात्रा करने वाले रवाना किए गए 4677 श्रद्धालुओं के जत्थे में 3537 पुरुष, 991 महिलाएं, 34 बच्चे 115 साधु शामिल थे।
ये भी पढ़ें – Take Care Of Face In Monsoon: मानसून में अपने चेहरे का रखना चाहते हैं खास ख्याल तो इस तरीके से करें एलोवेरा का इस्तेमाल