India News(इंडिया न्यूज), बुधवार (8 मई) को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) पर 10 विकेट से शानदार जीत हासिल की। इस उल्लेखनीय जीत ने SRH को आईपीएल 2024 में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद की, आईपीएल 2024 अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।
IPL 2024: SRH ने लगाई रनों की बौछार, 10 ओवर में टार्गेट चेज करके बनाया इतिहास-Indianews
9.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के 166 रनों के लक्ष्य को महज 9.4 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। ट्रैविस हेड ने बिजली की तेजी से 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होनें मुकाबले में नाबाद 30 गेंदों में 89 रन की पारी खेली। वहीं अभिषेक शर्मा ने नाबाद 28 गेंदों में 75 रन की पारी खेली।
IPL 2024 अपडेटेड प्वाइंट्स टेबल
पोजीशन | टीम | मैच | जीत | हार | प्वाइंट | नेट-रन-रेट |
1 | कोलकता नाईट राइडर्स (KKR) | 11 | 8 | 3 | 16 | +1.453 |
2 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 11 | 8 | 3 | 16 | +0.476 |
3 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 12 | 7 | 5 | 14 | +0.406 |
4 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 11 | 6 | 5 | 12 | +0.700 |
5 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 12 | 6 | 6 | 12 | -0.316 |
6 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 12 | 6 | 6 | 12 | -0.769 |
7 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | 11 | 4 | 7 | 8 | -0.049 |
8 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 11 | 4 | 7 | 8 | -0.187 |
9 | मुंबई इंडियंस (MI) | 12 | 4 | 8 | 8 | -0.212 |
10 | गुजरात टाइटंस (GT) | 11 | 4 | 7 | 8 | -1.320 |
ऑरेंज कैप की रेस में आगे हैं ये खिलाड़ी
1. विराट कोहली (RCB): 11 मैच, 542 रन
2. रुतुराज गायकवाड़ (CSK): 11 मैच, 541 रन
3. ट्रैविस हेड (SRH): 11 मैच,533 रन
4. संजू सैमसन (RR): 11 मैच, 471 रन
5. सुनील नारायण (KKR): 11 मैच, 461 रन
आईपीएल 2024 सर्वाधिक विकेटों की सूची (पर्पल कैप)
1. जसप्रित बुमरा (MI): 12 मैच, 18 विकेट
2. हर्षल पटेल (PBKS): 11 मैच, 17 विकेट
3. वरुण चक्रवर्ती (KKR): 11 मैच,16 विकेट
4. टी नटराजन (SRH): 9 मैच, 15 विकेट
5. अर्शदीप सिंह (PBKS): 11 मैच,15 विकेट