India News (इंडिया न्यूज), Shikhar Dhawan Sophie Shine Video: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन को लेकर लगातार चर्चा में हैं। आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धवन ने पुष्टि की है कि वह आयरिश नागरिक सोफी के साथ रिलेशनशिप में हैं। कुछ दिन पहले उनके साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “मेरी जान।” अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उनकी हिंदी से परेशान होते नजर आ रहे हैं।
नहीं, ऐसा नहीं है जैसा आप सोच रहे हैं। दरअसल शिखर धवन अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार रील बनाते रहते हैं। यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही था, जिसमें पूर्व क्रिकेटर ने एक फिल्मी डायलॉग पर लिपसिंक किया। धवन सोफी से कहते हैं, “प्यार से एक सवाल का जवाब दोगी?” तो सोफी पूछती हैं कौन सा सवाल, जिस पर धवन उनसे उनका नाम पूछते हैं। इस बीच सोफी एक्टिंग करने लगती हैं और चली जाती हैं, फिर धवन दोबारा वही सवाल पूछते हैं। फिर क्या, कॉमेडी डायलॉग बोलते हुए सोफी कहती हैं, “अब्बा डब्बा डब्बा।” यह डायलॉग फिल्म ‘जुदाई’ का है।
पता नहीं कौन सी हिंदी सीख ली
शिखर धवन ने इस मजेदार रील को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “पता नहीं कौन सी हिंदी सीखकर यहां आ गई।” धवन और सोफी इस साल की शुरुआत से ही साथ हैं। सोफी भारत आने से पहले दुबई में रहती थीं। सूर्यकुमार यादव ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया। उन्होंने हंसने वाला इमोजी शेयर करते हुए लिखा, “सीखी पा यार।” सूर्या के अलावा कई क्रिकेटरों ने इस मजेदार वीडियो को पसंद किया।
कौन हैं धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन?
शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन आयरलैंड की हैं। वह काफी समय से दुबई में रह रही थीं। वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में धवन के साथ भारत-पाकिस्तान का मैच देखने आई थीं। सोफी एक बड़ी कंपनी में प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। धवन के साथ रिलेशनशिप की खबरों से पहले उनके 50 हजार से भी कम फॉलोअर्स थे, अब उनके 1 लाख 80 हजार फॉलोअर्स हैं।