India News (इंडिया न्यूज), Shikhar Dhawan new girlfriend: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने गुरुवार 1 मई को इंस्टाग्राम पर अपनी और सोफी शाइन की एक तस्वीर शेयर की, जिससे उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। फैन्स इन दोनों के बीच अफेयर की बात कर रहे हैं। इस तस्वीर से ये अफेयर कंफर्म लग रहा है।

शिखर धवन पहले भी इस विदेशी हसीना के साथ तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा गया है। क्या वे एक बार फिर गब्बर और प्यार में हैं? यह सवाल उनके फैन्स के मन में उठ रहा है।

सोफी शाइन ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

सोफी शाइन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और दिल वाला इमोजी लगाया है। दोनों ने पोस्ट में माय लव लिखा है। शिखर ने भी यही पोस्ट किया है। दोनों ने एक ही समय पर एक जैसे पोस्ट करके अपने रिलेशनशिप को लगभग कन्फर्म कर दिया है।

ये दोनों चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान साथ में मैच देखते पाए गए थे। इसके बाद दोनों को आईपीएल के दौरान एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। सोफी पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं।

तलाकशुदा हैं धवन

धवन ने 2012 में ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा मुखर्जी से शादी की थी। मतभेदों के कारण कुछ समय तक अलग रहने के बाद उन्होंने 2021 में अपने अलगाव की घोषणा की। इस संदर्भ में धवन ने दिल्ली की एक पारिवारिक अदालत में तलाक के लिए अर्जी दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी पत्नी उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रही हैं। पिछले साल उन्हें तलाक मिल गया था।

तब से ऐसी खबरें आ रही थीं कि धवन आयरिश मूल की सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं। गब्बर अक्सर उनके साथ देखे जाते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के जन्मदिन पर भावुक हुई पत्नी हिमांशी, बोली- जिसने भी गलत किया ‘हो सख्त कार्यवाही’, हिमांशी और बहन सृष्टि की आंखों से बहते रहे ‘आंसू’ 

सरकारी बस बीच में रोक, सीट पर चढ़कर नमाज पढ़ने लगा ड्राइवर, VIDEO वायरल हुआ तो खुद मुख्यमंत्री ने किया ऐसा काम…