India News (इंडिया न्यूज), Team India New Captain: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड नेतृत्व में बदलाव पर विचार कर रहा है। रोहित शर्मा के बाद अब टीम इंडिया की कमान दूसरे खिलाड़ी के हाथ में जाने वाली है। इस रेस में शुभमन गिल सबसे आगे चल रहे हैं। गिल इस समय टीम इंडिया के उपकप्तान भी हैं।

रोहित शर्मा को लेकर बीसीसीआई अहम फैसला ले सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद रोहित को कप्तानी से हटाया जा सकता है। अगर रोहित कप्तानी से हटते हैं तो कमान शुभमन गिल को सौंपी जा सकती है। इस रेस में हार्दिक पांड्या भी बराबरी पर हैं। पांड्या अनुभवी खिलाड़ी हैं और कप्तानी भी संभाल चुके हैं। वहीं गिल अभी युवा हैं और लंबे समय तक टीम का साथ दे सकते हैं।

शुभमन गिल को क्यों मिल सकती है भारतीय टीम की कप्तानी

गिल टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 4-1 से हराया था। अब शुभमन को वनडे में भी कप्तानी का मौका मिल सकता है। शुभमन की उम्र अभी 25 साल है और उनके पास काफी समय है। भविष्य को देखते हुए टीम इंडिया उन्हें कप्तानी का मौका दे सकती है। गिल भी विराट कोहली और रोहित के साथ खेलकर अनुभव हासिल कर रहे हैं।

कश्मीर में कुछ बड़ा होने वाला है! तैयार है मोदी का प्लान, कहीं Pok पर कब्जा…

पंड्या भी कप्तानी की दौड़ में?

पंड्या एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और कप्तानी के मामले में भी उनका रिकॉर्ड अच्छा है। हार्दिक ने कुछ मैचों में भारत की कप्तानी की है। अगर वर्ल्ड कप 2027 को देखें तो पंड्या भी कप्तानी की दौड़ में हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

‘काम नहीं करते देते…’, राहुल गांधी ने अपनी पार्टी में खोजा चोर तो ये क्या बोल गईं अहमद पटेल के बेटी!