India News (इंडिया न्यूज), South Africa Squad Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा हैं और बड़ी खबर यह है कि दो बड़े मैच विनर खिलाड़ी लंबे समय के बाद टीम में वापसी करने में कामयाब हुए हैं। लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्खिया की टीम में वापसी हुई है। ये दोनों ही खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर थे लेकिन अब नॉर्खिया और लुंगी दोनों ही फिट हैं। साउथ अफ्रीका की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है क्योंकि यह टीम ऑलराउंडरों से भरी हुई है। इस टीम का मिडिल ऑर्डर काफी पैक्ड नजर आ रहा है।
27 साल पहले बना था चैंपियन
साउथ अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 27 साल पहले जीता था। यह टूर्नामेंट पहली बार 1998 में शुरू हुआ था और साउथ अफ्रीका इसमें विजेता बना था। यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में आयोजित किया गया था और फाइनल में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराया था।
साउथ अफ्रीका का शेड्यूल
चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका लीग राउंड में तीन मैच खेलेगा। इसके दो मैच कराची और एक रावलपिंडी में खेले जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका का ग्रुप काफी कठिन है क्योंकि इसमें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी हैं।
- दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच 21 फरवरी को अफगानिस्तान से होगा।
- ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 25 फरवरी को मैच खेला जाएगा।
- दक्षिण अफ्रीका का सामना 1 मार्च को इंग्लैंड से होगा।
मकर संक्रांति से पहले PM Modi ने देश को दे दी सबसे बड़ी सौगात, Z-Morh सुरंग के उद्घाटन से कश्मीर घाटी की बढ़ेगी रफ्तार
दक्षिण अफ्रीका की टीम
टेम्बा बावुमा, टोनी डी जियोर्जी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को जेनसन, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रेयान रिकेल्टन, एनरिक नॉर्खिया।