India News (इंडिया न्यूज), Sri Lankan Cricketers Praise PM Modi : शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के कोलंबो पहुंचे जहां उनको खूब सम्मान दिया गया है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने आवभगत में जरा भी कमी नहीं होने दी। श्रीलंका में पीएम मोदी को पहले सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया, उसके बाद अपने सर्वोच्च सम्मान मित्र विभूषण से सम्मानित किया। राष्ट्रपति दिसानायके के कार्यकाल में पीएम मोदी की यह पहली श्रीलंका यात्रा है। कथित तौर पर पहली बार किसी अतिथि गणमान्य को यह सम्मान दिया, जिससे यह इशारा ऐतिहासिक होने के साथ-साथ दोनों पड़ोसियों के बीच गहरे होते संबंधों का प्रतीक भी बन गया।

इसके अलावा श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर्स ने भी जमकर पीएम मोदी और उनके द्वारा किए गए कामों की प्रशंसा की। रोमेश कालूविथाराना, मार्वन अटापट्टू, चमिंडा वास और सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गज पूर्व श्रीलंकान खिलाड़ियों ने पीएम मोदी की तारीफ की है।

पीएम मोदी के परिवर्तनकारी नेतृत्व की हुई तारीफ

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रोमेश कालूविथाराना ने प्रधानमंत्री और उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व की सराहना की, जिससे श्रीलंका को लाभ हुआ। उन्होंने संकट के समय अपना समर्थन और क्रिकेट दौरों में वित्तीय सहायता के लिए भारत के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं श्रीलंकाई क्रिकेटर मार्वन अटापट्टू ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि, वो एक ऐसे नेता जिन्होंने भारत को इतनी ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

‘पहली बार उनके जैसा नेता देखा’

मशहूर पूर्व क्रिकेटर कुमार धर्मसेना ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि, मैंने पहली बार उनके जैसा नेता देखा है… यह शानदार था… श्रीलंका जैसे विशाल पड़ोसी देश के नेता के रूप में उन्होंने हमारे देश को बहुत समर्थन दिया है। इसके अलावा अरविंद डी सिल्वा ने कहा कि, वह दुनिया भर में सम्मानित व्यक्ति हैं और उन्होंने भारत के लिए बहुत कुछ किया है… लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनना उल्लेखनीय है।

‘पीएम मोदी से मिलना शानदार अनुभव’

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना एक शानदार अनुभव था। उन्होंने बहुत अच्छे से बताया कि कैसे उन्होंने एक राष्ट्र के रूप में भारत का विकास किया। उनके साथी चमिंडा वास ने कहा कि, पीएम से व्यक्तिगत रूप से मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। हमने खेलों के बारे में बात की और बताया कि कैसे 1996 में हमने (श्रीलंका ने) विश्व कप जीता था। प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण एशिया के सबसे शक्तिशाली नेता हैं, उनका क्रिकेट ज्ञान बहुत अच्छा है।

CSK को ले डूबी ‘टुक-टुक’, गेंदबाजों का मुंह देखते रह गए ‘फिनिशर धोनी, घर में लगातार दूसरी बार होना पड़ा शर्मशार

हो गया कंफर्म! एमएस धोनी खेल रहे अपना आखिरी मैच? मैदान पर पहली बार इतना बड़ा हिंट