India News (इंडिया न्यूज), SL vs AUS 2nd Test Galle: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने कमाल कर दिया है। इन दोनों खिलाड़ियों ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ा। स्मिथ ने पहले अपना शतक पूरा किया। इसके बाद कैरी ने भी शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैरी ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया था।
खबर लिखे जाने तक स्टीव स्मिथ ने 217 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए। उन्होंने इस पारी के दौरान 9 चौके और 1 छक्का लगाया। खबर लिखे जाने तक कैरी ने 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 119 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 130 गेंदों का सामना किया। कैरी और स्मिथ के बीच 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
स्टीव स्मिथ ने गॉल में तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
स्टीव स्मिथ ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वह सबसे कम टेस्ट पारियों में 36 शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। स्मिथ ने इसके लिए 206 पारियां खेली। जबकि सचिन ने 218 पारियां खेली थीं। इस लिस्ट में रिकी पोंटिंग सबसे ऊपर हैं। पोंटिंग ने 200 पारियों में 36 शतक लगाए थे। तीसरे नंबर पर कुमार संगकारा हैं। उन्होंने 210 पारियों में यह कारनामा किया था।
कोहली का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए स्मिथ
स्टीव स्मिथ सबसे तेजी से 17000 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने 410 पारियों में यह कारनामा किया। स्मिथ इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। जबकि विराट कोहली सबसे ऊपर हैं। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी कोहली ने 363 पारियों में यह कारनामा किया था। लिस्ट में दूसरे नंबर पर हाशिम अमला हैं। उन्होंने 381 पारियों में यह कारनामा किया था।