India News (इंडिया न्यूज), DC vs MI IPL 2025: शुक्रवार को दिल्ली के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया, शहर में धूल भरी आंधी चलने लगी। तेज हवाएं चलने लगीं। इस दौरान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे। तेज आंधी के कारण स्टेडियम में लगे होर्डिंग्स भी नीचे आने की स्थिति में थे, इस दौरान सभी खिलाड़ियों को बाहर भागना पड़ा।

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में पहला मैच 13 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस शुक्रवार को प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम पहुंची, लेकिन कुछ देर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया. खिलाड़ियों की प्रैक्टिस पर भी असर पड़ा, खिलाड़ियों को बीच में ही प्रैक्टिस छोड़कर मैदान से बाहर भागना पड़ा।

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो

मुंबई इंडियंस ने इस दौरान का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि स्टेडियम में लगे होर्डिंग्स भी हवा में उड़ रहे हैं, धूल भरी आंधी आ रही है और ट्रेंट बोल्ट चिल्लाते हुए और तेजी से भागते हुए मैदान से बाहर निकल रहे हैं।

DC vs MI मैच में दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच रविवार 13 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर यह इस सीजन का पहला मैच होगा। शुक्रवार को धूल भरी आंधी आई थी, शनिवार को भी बारिश की उम्मीद है। हवाएं भी चलेंगी, हालांकि दिल्ली के मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को बारिश की संभावना कम है। रविवार को मैच के दौरान दिल्ली में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

हवा में झूल रहा था बच्चा…अहमदाबाद की बहुमंजिला इमारत में लगी आग का दिल दहेला देने वाला Video आया सामने

दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पिछला मैच आरसीबी के खिलाफ 6 विकेट से जीता था। आईपीएल 2025 में दिल्ली एकमात्र ऐसी टीम है जिसने कोई मैच नहीं हारा है। 4 मैचों में 4 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल 8 अंकों के साथ अंक तालिका (मैच नंबर 24 के बाद) में दूसरे स्थान पर है।

बेबस पिता..एक्सपोर्ट कंपनी में ऊंचाई से गिरने से एकलौते बेटे की मौत पर बिलखते पिता ने कहा- ‘कंपनी मालिक की लापरवाही’ आँखों से देख नहीं सकता मृतक का पिता