T20 Mumbai League 2025: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, टी20 मुंबई लीग के तीसरे सीजन की तैयारी ज़ोरों पर है और शुक्रवार को मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (MCA) ने आठों फ्रेंचाइज़ियों के आइकॉन खिलाड़ियों की आधिकारिक घोषणा कर दी। टीम इंडिया के सितारे सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर क्रमशः ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट और सोबो मुंबई फाल्कन्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आइकॉन खिलाड़ियों की पूरी सूची:

  • पृथ्वी शॉ – नॉर्थ मुंबई पैंथर्स

  • शिवम दुबे – ARCS अंधेरी

  • सूर्यकुमार यादव – ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट

  • अजिंक्य रहाणे – बांद्रा ब्लास्टर्स

  • शार्दुल ठाकुर – ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स

  • सरफराज़ खान – आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स

  • श्रेयस अय्यर – सोबो मुंबई फाल्कन्स

  • तुषार देशपांडे – मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स

मेगा ऑक्शन 7 मई को

MCA अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, “आज का दिन हर फ्रेंचाइज़ी की पहचान और विजन तय करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अब टीमें 7 मई को मुंबई में होने वाले मेगा ऑक्शन में मजबूत स्क्वाड बनाने के लिए तैयार हैं। मुंबई लीग युवा प्रतिभाओं को मंच देने में अग्रणी रही है, और हम इसे और आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

6 साल बाद बड़ी वापसी

छह साल के ब्रेक के बाद T20 मुंबई लीग की शानदार वापसी हो रही है। तीसरा सीजन 26 मई से 8 जून तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मेगा ऑक्शन के बाद टीमें अपनी रणनीति तय करेंगी, और इस बार नई प्रतिद्वंद्विताएं और रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।