India News (इंडिया न्यूज), Virat Kohli Anushka Sharma: विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा है। विराट ने कहा- ‘यह जीत अनुष्का के लिए भी उतनी ही खास है, क्योंकि वह भी बैंगलोर की लड़की है। विराट कोहली ने आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद अनुष्का शर्मा के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें यह कपल साथ में आरसीबी की जीत का जश्न मनाता नजर आ रहा है। विराट ने अपनी पोस्ट के साथ एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। आईपीएल ट्रॉफी के बारे में बात करते हुए कोहली ने लिखा कि ‘मैंने इसे 18 साल से देखा है और अनुष्का ने इसे 11 साल से देखा है।’

अनुष्का को ‘बेंगलुरु गर्ल’ कहा’11 साल से हमारे एक जैसे हालात’, विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के लिए ऐसा पोस्ट, पढ़कर भीग जाएंगे आंखें

विराट ने आगे लिखा कि ‘2014 से हम दोनों एक ही स्थिति से गुजर रहे हैं। हम दोनों ने हमेशा साथ में हर मुश्किल जीत का लुत्फ उठाया है और चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने समर्थकों का जुनून भी देखा है।’ कोहली ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि ‘अब हम दोनों रिलैक्स महसूस कर रहे हैं। अब अनुष्का बैंगलोर गर्ल बन गई हैं, इसलिए यह जीत उनके लिए भी बेहद खास है।’ विराट ने अनुष्का के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा कि ‘हम दोनों हर तरह से साथ हैं।’

आफत की काली छाया लेकर भारत पहुंची ‘शापित’ मछली, एक बड़े भूचाल का संकेत! सोशल मीडिया पर मचा कोहराम

जीत के बाद गले मिले विराट और अनुष्का

बैंगलोर के पहला आईपीएल खिताब जीतने के बाद विराट कोहली काफी भावुक हो गए। जीत के बाद विराट ने अपने दोस्त और पूर्व साथी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को गले लगाया और फिर विराट भी अनुष्का को गले लगाते हुए रो पड़े। विराट की आंखों में खुशी के आंसू थे।

आयुष्मान कार्ड से जुड़े अस्पतालों में ‘अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं’ की जाएगी, शिक्षा मंत्री ने आयुष्मान मित्रों और डॉक्टरों की बैठक में दिए कड़े निर्देश