India News (इंडिया न्यूज), Ranveer Allahbadia Controversy: प्रसिद्ध यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, जो ‘बीयर बाइसेप्स’ के नाम से जाने जाते हैं, हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में की गई अश्लील टिप्पणी के कारण विवादों में घिर गए हैं। इस घटना के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अनफॉलो कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

टूटा रणवीर इलाहाबादिया का सपना

रणवीर इलाहाबादिया ने हमेशा खुद को विराट कोहली का बड़ा प्रशंसक बताया है। उन्होंने एक बार कहा था कि जिस दिन विराट कोहली उनके पॉडकास्ट में आएंगे, वह उनका आखिरी पॉडकास्ट होगा। हालांकि, अब विराट द्वारा अनफॉलो किए जाने के बाद उनका यह सपना अधूरा रह सकता है। इस विवाद के चलते रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना के खिलाफ मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है। रणवीर इलाहाबादिया अपने पॉडकास्ट में कई प्रमुख क्रिकेटरों का साक्षात्कार ले चुके हैं, जिनमें युवराज सिंह, शिखर धवन, केएल राहुल, सुरेश रैना और युजवेंद्र चहल शामिल हैं।

जयपुर में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की जय जयकार! निकलेगी भव्य भगवा रैली, जानिए कौन होंगे मुख्य अतिथि

सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन

विराट कोहली के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “रणवीर का विराट कोहली के पॉडकास्ट पर आने का सपना अब कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि विराट ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है।” इस विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया की छवि को गहरा धक्का लगा है, और उनके प्रशंसकों के बीच निराशा का माहौल है।

आखिर कौन है ये आदमी जो कर रहा है हिंदुओं को अपनी इन ज़हरीली दवाओं से बीमार नपुसंक, विशेष समुदाय के व्यक्ति ने उठाया पर्दा, देखें वीडियो