India News (इंडिया न्यूज),MS Dhoni: 22 मार्च से IPL 2025 का आगाज हुआ। 18वें सीजन का अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से जीतने के बाद CSK के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने दूसरे मैच की तैयारी में लगे हैं। इसी बीच धोनी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हर भारतीय की सीना चौड़ा हो जाएगा। धोनी ने कुछ ऐसा किया जो ये बताता है कि वो कितने बड़े देश भक्त है।
प्रैक्टिस छोड़ सीआईएसएफ के एक इवेंट में पहुंचे धोनी
बता दें आईपीएल बिजी शेड्यूल के बावजूद भारत के पूर्व कप्तान अपनी प्रैक्टिस बीच में छोड़कर सीआईएसएफ के एक इवेंट में पहुंच गए। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी इस समय चेन्नई में हैं। यहां उनकी टीम को अपने अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ना है। ऐसे में चेन्नई के खिलाड़ी इस बड़े मैच की तैयारी में पूरी ताकत लगा रहे हैं। लेकिन जैसे ही उन्हें सीआईएसएफ के एक इवेंट का निमंत्रण मिला, धोनी अपनी व्यस्त प्रैक्टिस सेशन बीच में छोड़कर उस कार्यक्रम की ओर चल पड़े। क्योंकि धोनी देश के प्रति अपने प्यार और सेना के प्रति अपने लगाव को खुलकर जाहिर करते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
चेन्नई में आयोजित इस कार्यक्रम से धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह चेन्नई सुपर किंग्स की प्रैक्टिस ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान धोनी ने यह भी कहा कि जब उन्हें सीआईएसएफ की ओर से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का निमंत्रण मिला था, तब उन्होंने कहा था कि आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बीच जितना भी समय मिलेगा, वह इसमें जरूर हिस्सा लेंगे। धोनी ने बताया कि इसीलिए जैसे ही उन्हें समय मिला, वह प्रैक्टिस ड्रेस में कार्यक्रम में पहुंच गए। धोनी और उनके जज्बे का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।
पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया
जहां तक इस आईपीएल सीजन की बात है, तो चेन्नई सुपर किंग्स ने दमदार शुरुआत की है। चेन्नई ने अपने पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस को हरा दिया। इस मैच में धोनी बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन उन्हें सिर्फ 2 गेंद खेलने का मौका मिला। तब तक चेन्नई की जीत पक्की हो चुकी थी। ऐसे में फैन्स इंतजार कर रहे हैं कि वह बल्ले से क्या कमाल करते हैं। लेकिन धोनी ने अपनी विकेटकीपिंग से पहले ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एक बार फिर यह धोनी का आखिरी सीजन माना जा रहा है और ऐसे में फैंस मैदान पर धोनी के हर पल का लुत्फ उठाना चाहते हैं।