India News (इंडिया न्यूज),Champions Trophy 2025 Final:भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज दुबई में खेला जाना है। हर क्रिकेट फैन की नजर इस मुकाबले पर है। लेकिन इस बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। दरअसल गौतम गंभीर ने 9 मार्च की सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया था, जिसके बाद फैंस भारतीय टीम के हेड कोच पर भड़क गए हैं और उनकी जमकर आलोचना भी कर रहे हैं।
शेयर किया पोस्ट
दरअसल गौतम गंभीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्रमोशनल फैंटेसी क्रिकेट पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद वे फैंस के निशाने पर आ गए हैं। गंभीर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या रो-को की जोड़ी भारत को एक और चैंपियंस वनडे ट्रॉफी जिता पाएगी? Real11 पर ट्रेड करें। ऐसे और सवालों के जवाब हां/नहीं में दें और धीरो इनाम जीतें!’ गंभीर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं।
फैंस के निशाने पर आए
बता दें, यह पहली बार नहीं है, इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उन्होंने एक बेटिंग ऐप का प्रचार किया था। तब भी पोस्ट देखने के बाद भारतीय फैंस भड़क गए थे और वह सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आ गए थे। वहीं, एक बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का विज्ञापन भी पोस्ट किया था। बता दें, भारतीय बोर्ड ने क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी किसी भी कंपनी के प्रचार पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद गंभीर ने ऐसा किया।