India News (इंडिया न्यूज), Abhishek Sharma Tanya Singh Suicide Case: अभिषेक शर्मा पूरे भारत की आंखों का तारा बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 मैच में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने 135 रनों की तूफानी पारी (अभिषेक शर्मा सेंचुरी) से सभी का दिल जीत लिया। अब अभिषेक शर्मा भले ही टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज बनकर उभरे हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वह जेल जाने से बाल-बाल बचे थे। दरअसल, पिछले साल एक मॉडल ने आत्महत्या कर ली थी, जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह मॉडल अभिषेक शर्मा की दोस्त थी।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला फरवरी 2024 का है, जब तान्या सिंह नाम की एक मॉडल ने आत्महत्या कर ली थी। तान्या सूरत में अपने घर पर लटकी हुई पाई गई थी। जब जांच शुरू हुई तो कुछ दिनों बाद पता चला कि तान्या के भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा से दोस्ताना संबंध थे। पुलिस को यह भी पता चला कि तान्या ने अभिषेक को व्हाट्सएप पर कुछ मैसेज भेजे थे, लेकिन भारतीय क्रिकेटर की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

जेल जाने से बाल-बाल बचे अभिषेक शर्मा?

पिछले साल मार्च की शुरुआत में पुलिस ने अभिषेक शर्मा को आत्महत्या मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया गया कि अभिषेक से करीब 6 घंटे तक पूछताछ चली। अभिषेक से क्या सवाल पूछे गए, इस बारे में पुलिस ने कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की। खैर, अभिषेक को इस मामले में क्लीन चिट मिल गई और वह आईपीएल 2024 में SRH के लिए खेलते रहे।

‘दुबे को नहीं था कोई कन्कशन’, दिग्गज सुनील गावस्कर का बड़ा खुलासा! इस ‘बेईमानी’ पर रेफरी के साथ, कोच गंभीर को जमकर धोया

अब अभिषेक शर्मा भारत की टी20 टीम के लिए एक मजबूत ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। अब तक उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी थी। लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 पारियों में 55.80 की कमाल की औसत से 279 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया।

7 फरवरी को बनने जा रहा ऐसा दुर्लभ योग, सूर्य, मंगल और बुध का मेल लाएगा बवंडर, इन 5 राशियों को मिलेगा बड़ा खजाना, हाथ लग सकती है सोने की तिजोरी!