India News (इंडिया न्यूज), Shikhar Dhawan GF Sophie Shine: शिखर धवन को इन दिनों एक विदेशी लड़की के साथ देखा जा रहा है। पहले यह लड़की उनके साथ एयरपोर्ट पर देखी गई थी। उसके बाद वह धवन के साथ क्रिकेट स्टेडियम और इवेंट्स में भी देखी गई। तभी लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि जो लड़की उनके साथ देखि जा रही है वो उनकी प्रेमिका है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में धवन ने इसके कबूल भी लिया है। जी हां, धवन ने इस खबर की पुष्टि की है कि उनके साथ देखी गई यह विदेशी महिला उनकी गर्लफ्रेंड है। बता दें कि धवन की कथित गर्लफ्रेंड का नाम सोफी शाइन है। आइए आपको बताते हैं कि सोफी कौन हैं?

शिखर धवन हाल ही में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि आपकी गर्लफ्रेंड का नाम क्या है। इस पर धवन ने पहले तो कहा कि आपको यहां सब कुछ पता होना चाहिए लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने स्वीकार किया कि वह किसी को डेट कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं नाम नहीं बताऊंगा लेकिन इस कमरे में बैठी सबसे खूबसूरत लड़की मेरी गर्लफ्रेंड है। इसके बाद वह कैमरामैन को भी उस तरफ कैमरा घुमाने से मना कर देते हैं। सोफी शाइन भी इसी कमरे में बैठी हुई थीं। इससे यह लगभग तय हो गया है कि सोफी शाइन ही धवन की गर्लफ्रेंड हैं।

कौन हैं धवन की कथित गर्लफ्रेंड?

शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन आयरलैंड की हैं। धवन 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचे थे, इस दौरान सोफी भी उनके साथ बैठी थीं। सोफी एक बड़ी कंपनी में प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। सोफी और धवन एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। सोफी के करीब 61 हजार फॉलोअर्स हैं।

हरप्रीत बराड़ की शादी में शामिल हुईं

सोफी शाइन को भारत और यहां की परंपराएं काफी पसंद आई हैं। उन्होंने लहंगा चुन्नी पहनकर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। कुछ दिन पहले वह हरप्रीत बराड़ की शादी में भी शामिल हुई थीं। इसकी फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कपल को बधाई दी और बताया कि जब वह पहली बार भारत आई थीं तो हरप्रीत ने ही उन्हें पंजाबी सिखाई थी।

Waqf Amendment Bill 2025 : इन पार्टियों ने दिया मोदी सरकार का साथ, नहीं काम आई विपक्ष की एकजुटता, क्रॉस वोटिंग ने प्लान पर फेरा पानी

शिखर धवन ने 2023 में आयशा से तलाक लिया

2012 में शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से शादी की थी, जो उनसे उम्र में बड़ी हैं। 2014 में उनका एक बेटा हुआ, जिसका नाम जोरावर है। कई सालों तक सब ठीक रहा लेकिन फिर इस रिश्ते में दरार आने लगी। दोनों ने अलग होने का फ़ैसला किया और 2023 में यह जोड़ा कानूनी तौर पर अलग हो गया। उनका बेटा फिलहाल आयशा के साथ रहता है।

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विवाह शगुन योजना के चेक किए वितरित, कहा – पात्रों को उठाना चाहिए प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ