India News (इंडिया न्यूज),Kavya Maran Boyfriend:आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके काम को लेकर भी खूब चर्चा होती है। टीम से जुड़े हर फैसले में उनकी भागीदारी होती है। लेकिन इन दिनों वह अपनी लव स्टोरी और अपने बॉयफ्रेंड को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं। हर कोई जानना चाहता है कि क्या काव्या मारन वाकई पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर को डेट कर रही हैं?

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की डेटिंग की खबरें हर जगह हैं। अनिरुद्ध ने साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपने काम के दम पर नाम कमाया है। उन्होंने तेलुगु, तमिल फिल्मों के साथ-साथ शाहरुख खान की 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म ‘जवान’ के लिए भी म्यूजिक कंपोज किया है। हालांकि, ‘जवान’ के जरिए उन्होंने हिंदी सिनेमा में एंट्री की है। अनिरुद्ध रविचंदर मशहूर एक्टर रवि राघवेंद्र के बेटे हैं।

भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे म्यूजिक कंपोजर

‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ से अनिरुद्ध घर-घर में मशहूर हुए। उनका जन्म 16 अक्टूबर 1990 को हुआ था। फिलहाल अनिरुद्ध रविचंद भारतीय सिनेमा के म्यूजिक कंपोजर हैं। वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए लेते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में संगीत देने के लिए अनिरुद्ध रविचंद ने 10 करोड़ रुपए की मोटी फीस ली थी। फीस के मामले में उन्होंने बड़े-बड़े म्यूजिक डायरेक्टर्स को पछाड़ दिया है।

इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

इस रेस में एआर रहमान और प्रीतम जैसे दिग्गज संगीतकार भी अनिरुद्ध रविचंद से पीछे रह गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रहमान 7 से 8 करोड़ रुपए लेते हैं। वहीं प्रीतम 5 करोड़ तक चार्ज करते हैं। शाहरुख से पहले अनिरुद्ध रविचंद कमल हासन, रजनीकांत और थलपति विजय जैसे बड़े नामों के साथ भी काम कर चुके हैं। लेकिन इस समय उनका नाम काव्या मारन से जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनिरुद्ध की टीम ने इन खबरों का खंडन किया है। उनका कहना है कि वह और काव्या सिर्फ दोस्त हैं।

खून का प्यासा बना ये खतरनाक इन्फेक्शन! भारत में तेजी से फैल रही जानलेवा बीमारी, लक्षण पहचानने में देरी पड़ी तो खतरा पक्का

वक्फ का है दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल? सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने किया ऐसा खुलासा, सुन दंग रह गया हर हिन्दुस्तानी