India News (इंडिया न्यूज़) Virat Kohli Son: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बने हैं। विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लड़के को जन्म दिया है। कपल ने इसकी जानकारी अपने शोसल मीडिया पर साझा किया है। बता दें कि 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया और आज उसके नाम का भी ऐलान कर दिया। वामिका के भाई का नाम अकाय रखा गया है।
कोहली इसी वजह से भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से खुद को बाहर कर लिए। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा ने लंदन में बच्चे को जन्म दिया है। इसी को लेकर कई लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या कोहली के बच्चे को इंग्लैंड की नागरिकता मिलेगी या नहीं।
ये भी पढ़ें-India Alliance: सपा प्रमुख का बड़ा बयान, इंडिया गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं
क्या अकाय को मिलेगी UK की नागरिकता
हर देश का नागरिकता पाने के लिए अपना अलग नियम होता है। कोई भी व्यक्ती जहां जन्म लेता है उसे वहां की नागरिकता मिलती है। लेकिन इसके लिए जन्म लेने वाली व्यक्ती के मां या बाप कोई एक उस देश का नागरिक होना होता है। अनुष्का और विराट के केश में बात करें तो वो दोनों ही भारत के नागरिक हैं। कपल केवल हॉस्पिटैलिटी और बेहतर चिकित्सा संसाधनों के लिए लंदन गए हैं, इसलिए वहां जन्म के बावजूद उन्के बच्चे को यूके की नागरिकता नहीं मिलेगी।
UK की नागरिकता पाने के क्या हैं नियम
UK की नागरिकता पाने के लिए कई सारे नियम है। पहले वहां की नागरिकता के लिए वैध वीजा पर UK में पांच साल रहना होता था फिर उसके बाद वह नागरिकता के लिए अप्लाई कर सकता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, ब्रिटेन में वैध वीज़ा के साथ पाँच साल तक रहने के बाद लोगों को ‘प्रोबेशनरी सिटीज़नशिप’ दी जाएगी यानी अस्थायी नागरिकता, उन्हें पक्की नागरिकता पाने के लिए प्वाइंट प्रणाली से गुज़रना होगा। अस्थायी नागरिकता के पक्के नागरिकता में बदलने में एक से पाँच साल तक का समय लग सकता है।
UK में प्वाइंट सिस्टम में नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों को अलग-अलग मुद्दों पर प्वाइंट दिए जाते हैं और किसी नियम के पालन में असफल रहने पर प्वाइंट काटे भी जाते हैं। ऐसे में एक निश्चित प्वाइंट पाने के बाद ही नागरिकता स्थायी होती है।
अगर कोई व्यक्ति किसी ब्रिटिश नागरिक से शादी कर लेता है तो जरूर उसके लिए नागरिकता पाना आसान हो जाता है। इसके लिए भी अलग से नियम तय हैं।
ये भी पढ़ें- Greek PM’s India Visit: 16 साल बाद ग्रीक पीएम का भारत आगमन, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक अवसर