India News (इंडिया न्यूज), World Cup 2023: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 (World Cup 2023) के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे है। वहीं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को पहला मुकाबला खेला जाना है। वनडे विश्व कप के लिए सभी टीमों ने अपने प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। बता दे कि, 28 सितंबर तक सभी टीमें अपने प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती थीं। जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने टीम में एक-एक बदलाव किया है। इससे भारतीय टीम में दो ऐसे खिलाड़ी हो गए हैं, जिन्होंने पहले भी वनडे विश्व कप 2011 में भी हिस्सा लिया था। और इस बार भी उन्हें प्लेइंग 11 में जगह दी गई है।

अक्षर के जगह पर अश्विन बनें टीम का हिस्सा

टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन ने वनडे विश्व कप 2011 में भी हिस्सा लिया था और इस बार भी ये दोनों खिलाड़ी वनडे विश्व कप 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। पहले रविचंद्रन अश्विन को टीम इंडिया में मौका नहीं मिला था। अक्षर पटेल प्लेइंग 11 में शामिल थे, लेकिन वों एशिया कप के दौरान चोटील हो गए और वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। इसी वजह से अक्षर के जगह पर अश्विन टीम में आ गए हैं।

भारत ने धोनी की कप्तानी में जीता था विश्व कप 2011 का खिताब

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए वनडे विश्व कप 2011 में दो मैच खेले थे और 4 विकेट अपने नाम किया था। वहीं भारतीय बल्लेंबाज विराट कोहली ने विश्व कप 2011 में 9 मुकाबले खेले थे और 282 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल था। इन दोनों खिलाड़ियों की वजह से ही टीम इंडिया कई अहम मुकाबले जीतने में सफल रही थी। भारत ने विश्व कप 2011 का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था।

पिछले 10 सालों में टीम इंडिया के हाथों नहीं लगा कोई आईसीसी ट्रॉफी

भारत ने आखिरी बार आईसीसी (ICC) ट्रॉफी साल 2013 में जीती थी। उसके बाद से पिछले 10 सालों में टीम इंडिया के हाथों कुछ नहीं लगा। पिछले विश्व कप में भारत ने सेमीफाइनल तक पहुंचा था।

जहां भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस बार विश्व कप भारत की धरती पर हो रहा है। इस वजह से टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। भारत ने हाल ही में एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम किया है और टीम के ज्यादातर खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढें: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 4-2 हराया