India News (इंडिया न्यूज), WPL 2025 RCB vs MI: बीते WPL मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए हैं। आरसीबी ने खराब शुरुआत से उबरते हुए काफी अच्छा स्कोर खड़ा किया है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान एलिस पेरी का रहा, जिन्होंने बल्ले से 81 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा ऋचा घोष ने 28 रन और कप्तान स्मृति मंधाना ने भी 26 रन बनाए। आपको बता दें कि पेरी WPL के इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।
बैंगलोर में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी जब बल्लेबाजी करने उतरी तो कप्तान स्मृति मंधाना ने तूफानी फॉर्म दिखाते हुए 13 गेंदों पर 26 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और एक छक्का भी लगाया। डेनियल व्याट जल्दी आउट हो गईं। यह मैच बेशक RCB हार गई हो लेकिन टीम के लिए एलिस पेरी एक बार फिर से संकटमोचक साबित हुईं।
आरसीबी के लिए ‘वन वूमन आर्मी’ बनीं एलिस पेरी
एलिस पेरी ने ‘वन वूमन आर्मी’ के अंदाज में 81 रनों की पारी खेली और बैंगलोर को 167 के स्कोर तक पहुंचाया। आरसीबी ने 57 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे और टीम 100 रन से पहले ऑलआउट होने की ओर बढ़ रही थी। लेकिन एलिस पेरी ने ऋचा घोष के साथ मिलकर 50 रनों की बेहद अहम साझेदारी की और बैंगलोर को मैच में वापस ला दिया। एक तरफ पेरी ने 81 रन और ऋचा घोष ने 28 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस का दमदार आक्रमण
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का मुंबई इंडियंस का फैसला काफी हद तक सही साबित हुआ। मुंबई की अमनजोत कौर ने बैंगलोर के बल्लेबाजों पर कहर बरपाते हुए अपने 3 ओवर के स्पेल में 22 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए। उन्होंने 81 रन बनाने वाली एलिस पेरी का भी विकेट लिया। अमनजोत के अलावा संस्कृति गुप्ता, हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट और शबनम इस्माइल ने भी एक-एक विकेट लिया। दूसरी पारी मे मुंबई ने खेलते हुए इस मैच को इस मैच को आखिरी ओवर में 1 गेंद रहते 4 विकेट से जीत लिया।
UP में एक ही घर से निकले 10 जहरीले सांप.. लोगों में दहशत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम हैरान
Delhi CM Rekha Gupta News: PM मोदी से मिलने पहुंची CM रेखा गुप्ता, इन मुद्दों पर की चर्चा