इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :
Wriddhiman Saha Journalist Case: रिद्धिमान साहा इस समय भारतीय क्रिकेट में एक विवादास्पद नाम है। भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किए जाने के बाद रिद्धिमान बेहद दुखी हैं। भारतीय क्रिकेट में योगदान देने के बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।
इसके बाद किसी पत्रकार ने उन्हें इंटरव्यू के लिए धमकी दी, जिसके स्क्रीनशॉट्स रिद्धिमान साहा ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किये थे। जिसके बाद कईं बड़े खिलाड़ियों ने इस विवाद में अपनी राय भी दी। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)ने भी कहा है कि वह मामले की जांच कर रहा है।
इस मामले से कौन या क्या जुड़ा है, इसकी जांच की जाएगी और इसकी भी जांच की जाएगी कि अन्य क्रिकेटरों ने भी ऐसा ही अनुभव किया है या नहीं। पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने भी इस घटना के खिलाफ आवाज उठाई है। वें इस मामले में साहा को सपोर्ट कर रहे हैं।
साहा ने किया ट्वीट (Wriddhiman Saha Journalist Case)
रिद्धिमान साहा इस बार उस पत्रकार को माफ करना चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अगली बार ऐसी घटना होने पर वें पीछे नहीं हटेंगे। वें किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका स्वभाव नहीं है। उस घटना ने उन्हें अंदर से बहुत दुःख पहुंचाया। लेकिन उनके परिवार ने उन्हें किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं सिखाया इसलिए इस बार वो उस पत्रकार को माफ कर रहे हैं।
Wriddhiman Saha Journalist Case
Also Read : Richa Ghosh Creates History: महज 18 साल की आयु में ऋचा घोष ने रचा एक नया इतिहास
Also Read : KL Rahul Helped 11 Years Old Child: केएल राहुल ने 11 साल के बच्चे की सर्जरी के लिए दान किये 31 लाख रूपए
Also Read : WI Team For 1st Test vs ENG: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए किया टीम का ऐलान
Also Read : IPL 2022 Player Auction News: अनसोल्ड रहे ये 3 टी20 स्पेशलिस्ट विदेशी खिलाड़ी
Connect With Us : Twitter Facebook