India News (इंडिया न्यूज), IND vs AUS: एडिलेड टेस्ट में पहली ही गेंद पर जो हुआ, उसने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिल टूटो गए। भारत की पहली पारी की पहली ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल आउट हो गए। इससे पहले कि वह मिशेल स्टार्क की स्विंग होती गेंद को समझ पाते, उनके पवेलियन लौटने का इंतजाम हो गया। यशस्वी जायसवाल को मिशेल स्टार्क ने LBW आउट कर दिया। इसी के साथ मिचेल स्टार्क ने पिछले मैच में हुई अपनी बेजजती का बदल ले लिया और एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में भारत को पहला झटका लगा।
स्टार्क ने लिया अपनी बेइज्जती का बदल
पहली गेंद पर आउट होने के कारण यशस्वी जायसवाल एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में अपना खाता नहीं खोल पाए। इससे पहले पर्थ टेस्ट की पहली पारी में भी वे बिना खाता खोले आउट हो गए थे। दोनों मैचों की पहली पारी में उनके जीरो पर आउट होने की वजह एक ही थी- मिशेल स्टार्क। मिशेल स्टार्क वही गेंदबाज हैं, जिन्हें यशस्वी जायसवाल ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान धीमा बताया था, जिसमें उन्होंने शतक जड़ा था। जायसवाल ने स्लेजिंग करते हुए कहा था कि गेंद धीमी आ रही है। स्टार्क ने बाद में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने जायसवाल की बात नहीं सुनी थी। लेकिन अब उन्होंने अपनी गेंद से इसका अच्छा जवाब दिया है।
एडिलेड में ताजा हुई 4 साल पुरानी याद
एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल उसी गेंदबाज का शिकार बने, जिसे उन्होंने धीमा बताया था। वैसे, पहली ही गेंद पर जायसवाल का विकेट गिरने से एडिलेड में 4 साल पहले की खौफ की पुरानी तस्वीर भी उभर आई। 4 साल पहले दिसंबर 2020 में एडिलेड में खेले गए अपने पहले पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय टीम महज 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। एडिलेड टेस्ट की पहली पारी के बाद यशस्वी जायसवाल के नाम अपने पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए टेस्ट मैच की पहली 3 पारियों के बाद 161 रन हैं। इनमें से 2 पारियां ऐसी हैं, जिनमें वह खाता भी नहीं खोल पाए।