India News (इंडिया न्यूज), Yuzvendra Chahal Spotted with Mystery Girl: धनश्री वर्मा से तलाक की अफवाहों के बीच क्रिकेटर युजवेंद्र चहल हाल ही में मुंबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किए गए। दोनों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युजवेंद्र को बैगी लाइट ब्लू जींस के साथ कैजुअल व्हाइट ओवरसाइज्ड टी-शर्ट में देखा जा सकता है। जबकि मिस्ट्री गर्ल डार्क ग्रीन ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट में नजर आ रही हैं। कैमरे को देखकर युजवेंद्र अपना चेहरा छिपाते भी नजर आए। इसके बाद उन्हें तेज चलती कार में भी देखा गया।

इस वीडियो को बॉलीटेली बज़ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में युजवेंद्र चहल को मुंबई के एक होटल के एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर एक लड़की के साथ देखा जा सकता है। यह लड़की कौन है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पोर्टल का दावा है कि जब चहल को लड़की के साथ स्पॉट किया गया, तो वह अपना चेहरा छिपा रहे थे।

तलाक के लिए जिम्मेदार मिस्ट्री गर्ल?

युजवेंद्र चहल के साथ इस लड़की को देखकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस वीडियो पर कई लोग कमेंट कर रहे हैं और इस लड़की को युजवेंद्र और धनश्री वर्मा के कथित तलाक की वजह मान रहे हैं। बता दें, युजवेंद्र और धनश्री के तलाक की अफवाहों ने तब सुर्खियां बटोरीं, जब फैन्स ने देखा कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

15 की उम्र में बनीं बालिका वधु, फिर विनोद खन्ना पर हुआ क्रश…ससुर का गला तक घोटने को हो गई थीं उतारू! जानें इस अदाकारा की रंगीन जिंदगी

धनश्री वर्मा पहले ही हटा चुकी हैं ‘चहल’ सरनेम

युजवेंद्र चहल ने भी अपने अकाउंट से धनश्री वर्मा की सारी तस्वीरें हटा दी हैं, जबकि धनश्री के पास अभी भी उनकी कुछ तस्वीरें हैं। साथ ही 2022 में धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ‘चहल’ सरनेम हटा दिया, जिससे उनके रिश्ते में दरार की अटकलें लगाई जाने लगीं। लगभग उसी समय, युजवेंद्र ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रहस्यमयी पोस्ट लिखा, “नई जिंदगी लोड हो रही है।” इसने लोगों को दोनों के रिश्ते पर विचार करने पर मजबूर कर दिया।

‘भाई अपडेट देते रहना…’ दुल्हे ने वायरल कर दिया अपनी सुहागरात का वीडियो, सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे लिए मजे