इंडिया न्यूज़ (बोकारो, Accident in Vedanta eletro steel plant Bokaro): जिले के चन्दनकियारी प्रखण्ड के सियालजोरी स्थित वेदांता ग्रुप के इलेक्ट्रो स्टील प्लांट (ईएसएल) में बृहस्पतिवार सुबह संयंत्र के एमआरएसएस विभाग के ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने से 30 मजदूरों के झुलस जाने की खबर है, हालांकि आधिकारिक रूप से 12 मजदूर घायल है ऐसा बताया गया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार इस घटना में कम से कम 30 मजदूर घायल हुए है। चार मजदूर बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
वेदांता समूह के इस इस्पात कारखाने के सूत्र ने बताया कि इस हादसे में चार मज़दूर बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिन्हें बोकारो जनरल अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
काम कर रहे मजदूरों में ए शिफ्ट और जनरल शिफ्ट दोनों के मजदूर थे।
अस्पताल में इलाज चल रहा है
मरम्मत कार्य करने के दौरान हादसा
सूत्रों ने बताया कि एल. बी. इंजीनियरिंग नामक कम्पनी के मज़दूर संयंत्र के एमआरएसएस सब स्टेशन के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर में मरम्मत का काम कर रहे थे, इसी दौरान तजे रोशनी के साथ धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई।
जिला प्रशासन ने बताया कि घायल मज़दूरों की पहचान प्रीतम मांझी (26), पलाश पाल (20), साहिब भुंइया (23) और अनिर्बान मैत्री (19) के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।
हादसे में प्रीतम 85 प्रतिशत तक झुलस गए। वही अनिर्बान 65 प्रतिशत तक झुलस गए। पलाश और साहिब 25 प्रतिशत तक झुलस गए।
घटना कैसे हुई, कमिटी जांच करेगी
घटना पर जिले के डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा की वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में हुई हादसे को लेकर एक कमिटी का गठन किया गया है। घटना कैसे हुई कमिटी इसकी जांच करेगी।
डीसी ने कहा की मजदूरों को बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए चास एसडीओ और जिला आपदा पदाधिकारी को निर्देश दे दिया गया है। वह हालत पर नज़र बनाये हुई है।