PSLV-C57/Aditya-L1 Mission Launch चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब ISRO सूर्य का अध्ययन करने को तैयार है। इसरो चीफ एस सोमनाथ पहले ही इसको लेकर जानकारी दे चुके हैं। अब इसरो ने सूर्य मिशन को लेकर बड़ा एलान कर दिया है।
कब लॉन्च होगा Aditya L1 mission ?
Aditya L1 mission की लॉन्चिंग की तारीख का एलान करते हुए इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया कि 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे मिशन लॉन्च होगा। इसरो ने बताया कि श्रीहरिकोटा से सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली सैटेलाइट आदित्य-एल1 लॉन्च होगी।
सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष भारतीय मिशन
वास्तविक समय में विभिन्न सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर उनके प्रभाव का पता लगाने के लिए आदित्य एल1 सौर वेधशाला अंतरिक्ष यान 2 सितंबर 2023 को लॉन्च किया जाएगा। आदित्य एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष-आधारित भारतीय मिशन होगा।
आदित्य एल1(Aditya-L1 )बजट
भारत के पहले अंतरिक्ष आधारित सौर मिशन की कुल लागत क्या है? इंडियाटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य एल1 का अनुमानित बजट 378 करोड़ रुपये है। हालाँकि, इस सौर मिशन की कुल लागत अभी तक इसरो द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें-What is ADITYA L-1: इसरो के इस पहले सौर मिशन के बारे में जानिए जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने किया जिक्र