इंडिया न्यूज़ (मैनपुरी, By Election Result In Manpuri loksabha): मैनपुरी लोकसभा के रुझानों में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव 54,797 मतों से आगे चल रहीं हैं। डिंपल यादव को 1,19,500 मत मिले है और बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 58,650 मत मिले है।
मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई ये सीट समाजवादी पार्टी का अजेय दुर्ग रहा है। इस सीट से मुलायम सिंह यादव ने 1996 में पहला चुनाव लड़ा था। उसके बाद सपा को इस सीट से कभी कोई भी हरा नहीं पाया है.