India News (इंडिया न्यूज़), Chandigarh, चंडीगढ़: शहर में एमपासपोर्ट पुलिस एप के लॉन्च के साथ चंडीगढ़ (Chandigarh) में पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन अब एक सप्ताह के भीतर किया जा सकता है। ऐप का उद्घाटन आज पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने किया।
- अभी 15 दिन लगते है
- अब 7 दिन का वक्त लगेगा
- भटकना नहीं पड़ेगा
चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन ने कहा कि चंडीगढ़ में पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन आमतौर पर 15 दिनों के भीतर किया जाता है। एमपासपोर्ट पुलिस ऐप के लॉन्च के साथ पासपोर्ट सत्यापन की सुविधा एक सप्ताह के भीतर हो जाएगी।
भटकना नहीं पड़ेगा
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित के अनुसार, पासपोर्ट सेवा को ऑनलाइन करने से पारदर्शिता आएगी। पासपोर्ट धारकों को एक जगह से दूसरी जगह भटकना नहीं पड़ेगा।
अब 15 सेवाएं उपलब्ध
चंडीगढ़ पुलिस एमपासपोर्ट पुलिस एप के जरिए 15 सेवाएं ऑनलाइन मुहैया कराएगी। यह डिजिटल इंडिया पहल के हिस्से के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के तहत शुरू किया गया था। पहले चंडीगढ़ पुलिस 11 सेवाएं ऑनलाइन मुहैया कराती थी, लेकिन आज चार और ऑनलाइन सेवाएं जोड़ी गई हैं।
यह भी पढ़े-
- तमिलनाडु के पूर्व विशेष डीजीपी को यौन उत्पीड़न मामले में मिली सजा, पूर्व एसपी भी पाए गए दोषी
- अतीक अहमद के CA के ठिकाने पर ED का छापा, मिले कुछ खास दस्तावेज