India News (इंडिया न्यूज), Explosion in Indian Oil Plant: तमिलनाडु के तोंदियारपेट में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) के एक प्लांट में आज(बुधवार) विस्फोट हुआ। जिसमें एक कर्मचारी की मौत की ख़बर है। वहीं एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक यह घटना तब घटी जब कर्मचारी इथेनाल रखने के एक खाली टैंक में वेल्डिंग कर रहे थें। घटना के तुरंत बाद पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
- दुर्घटना में एक कर्मी की मौत
- एक कर्मचारी गंभीर रुप से घायल
अधिकारी ने दी जानाकरी
इस घटना को लेकर अधिकारीयों ने बताया कि हमारे पहुंचने तक आग को बुझाया जा चुका था। दुर्घटना में एक कर्मी की मौत हो गई है। वहीं एक कर्मचारी गंभीर रुप से घायल है। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना का मुख्य कारण अबतक पता नहीं चल सका है।
Also Read:-
- Bengaluru News: बेंगलुरु में कन्नड़ भाषा की मांग पर प्रदर्शन तेज, प्रदर्शनकारियों पर गिरी पुलिस की गाज
- Dimple Yadav: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगी डिंपल यादव? सपा सांसद का आया बड़ा बयान
- Praja Palana: सीएम रेवंत रेड्डी ने किया प्रजा पालन एप्लीकेशन फॉर्म लॉन्च, दिया ये 6 गारंटी