इंडिया न्यूज़ (दिल्ली, Interrogation underway of Aftaab new girlfriend in Shraddha murder case): श्रद्धा हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। आफताब की सबसे हांलिया प्रेमिका ने कहा है कि उसे श्रद्धा के शरीर के अंग फ्लैट में होने की कोई जानकारी नही थी।

आपको बता दे की श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब अपनी नई प्रेमिका को लेकर दो बार छतरपुर स्थित आवास पर गया था। लड़की ने यह भी बताया कि आफताब ने उसे एक अंगूठी भेंट की थी।

आफताब ने 12 अक्टूबर को एक फैंसी कृत्रिम अंगूठी उसे उपहार में दी थी। लड़की पेशे से साइकेट्रिस्ट है।

लड़की दो बार गई थी फ्लैट पर

पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, लड़की ने बताया कि वह अक्टूबर के महीने में दो बार आफताब के फ्लैट पर आ चुकी थी, लेकिन उसे श्रद्धा की हत्या या घर में मानव शरीर के अंगों की मौजूदगी का कोई आभास नहीं था। आफताब कभी डरा हुआ नहीं लगा। उसने यह भी बताया कि वह अक्सर उसे अपने मुंबई वाले घर के बारे में बताता था।

आफताब और उसकी नई गर्लफ्रेंड एक ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए संपर्क में आए। आफताब अलग-अलग डेटिंग साइट्स के जरिए करीब 15 से 20 लड़कियों के संपर्क में था।

सिगरेट बहुत पीता था

जांच के दौरान, पुलिस ने उसके बम्बल ऐप रिकॉर्ड का पता लगाया था तब पता चला की श्रद्धा की हत्या के लगभग 12 दिन बाद 30 मई को ऐप के माध्यम से आफ़ताब के संपर्क में आई एक लड़की के बारे में पता चला था।

लड़की ने अपने बयान में बताया कि “आफताब सिगरेट बहुत पीते थे और खुद भी सिगरेट रोल करते थे लेकिन अक्सर धूम्रपान छोड़ने की बात किया करते थे, आफताब विभिन्न प्रकार के भोजन का बहुत शौकीन था और अक्सर घर पर विभिन्न रेस्तरां से मांसाहारी आइटम मंगवाता था “