इंडिया न्यूज, Patna News। Nitish Kumar’s Resignation : बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और भाजपा का 5 साल बाद फिर से गठबंधन टूट गया है। जेडीयू के सांसदों और विधायकों की बैठक में यह घोषणा की गई है। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा ने हमेशा हमें कमजोर करने का प्रयास किया है। 2013 से लेकर अब तक भाजपा ने केवल हमे धोखा ही दिया है। यही नहीं भाजपा ने मुझे अपमानित भी किया है।
इसके बाद नीतीश कुमार ने बताया कि सभी विधायकों और सांसदों ने एक स्वर में एनडीए गठबंधन से बाहर रहने का सुझाव दिया, जिसके बाद हमने इस्तीफा दे दिया है।
महागठबंधन के सीएम नीतीश और तेजस्वी डिप्टी सीएम होंगे
वहीं कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने बताया कि सब कुछ तय हो गया है। नीतीश कुमार महागठबंधन के मुख्यमंत्री होंगे। तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम। कांग्रेस को स्पीकर की कुर्सी मिल सकती है।
ये भी पढ़ें : रक्षा बंधन पर बहनों को गिफ्ट करें ये शानदार गैजेट्स