इंडिया न्यूज (India News): Karnataka: सोमवार को कर्नाटक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा का गौमूत्र शुद्धिकरण किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के एक समूह ने एक पुजारी के साथ विधानसभा के सामने डेटॉल और गोमूत्र से सफाई किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र की शुरूआत से पहले की जाने वाली रस्मों के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गोमूत्र छिड़क रहे थे।

 

शुद्धिकरण का किया था वादा

कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के बाद विधानसभा को गौमूत्र से शुद्ध करने का वादा किया था। बता दे कांग्रेस ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार से विधानसभा को प्रदूषित करने का आरोप लगाया था। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जनवरी में कहा था कि वह सत्ता में आने के बाद विधान सौधा को डेटॉल और गोमूत्र से शुद्ध करेंगे। हालांकि, कार्यक्रम में कांग्रेस का कोई मंत्री या विधायक शामिल नहीं हुआ। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जनवरी में कहा था कि वह सत्ता में आने के बाद विधान सौधा को डेटॉल और गौमूत्र से शुद्ध करेंगे।

भाजपा ने कही यह बात

प्रतिभागियों में से एक कांग्रेस के कार्यकर्ता ने बताया कि विधानसभा को शुद्ध करने के लिए अनुष्ठान किया गया जिसे भाजपा की ’40 प्रतिशत’ सरकार ने प्रदूषित कर दिया था। कार्यकर्ता ने कहा कि अनुष्ठान विधानसभा से भ्रष्ट भाजपा सरकार को धोने का प्रतीक है। भाजपा ने इसे ‘सस्ती हरकत’ करार दिया। पार्टी के एक नेता ने कांग्रेस को पिछली सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच का आदेश देने की चुनौती दी।