India News (इंडिया न्यूज़), Karnataka, चिक्काबल्लापुर: कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इसने घटना ने फिर से मानव मूल्यों पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। एक युवक ने अपने दोस्त का गला कटा और फिर गला से निकला खून पी गया। घटना के वक्त एक तीसरा दोस्त भी था जो वीडियो बनाता रहा। घटना 19 जून की बताई जा रही है।
- 19 जून की घटना
- संबंध का शक था
- दो दोस्त घटना में शामिल
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स की पहचान कर गिरफ्तार कर ली है। आरोपी की पहचान विजय और घायल व्यक्ति की पहचान मारेश के रूप में हुई है। पूछताछ में विजय ने बताया कि उसने मारेश पर इसलिए हमला किया क्योंकि उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का संदेह था।
पत्नी से संबंध का शक
पत्नी के साथ अवैध संबंधों का संदेह होने के बाद विजय ने मारेश को सबक सिखाने का प्लान बनाया। उसने 19 जून को अपने दोस्त जॉन के साथ मारेश को किसी बहाने पास के एक जंगल में ले गया फिर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके गले को काटा और फिर निकले खून को पी गया। जॉन पास खड़ा होकर वीडियो बनाता रहा।
मारेश को छुट्टी मिल गई
विजय के हमले में बूरी तरह से घायल मारेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां, इलाज के बाद अब उसे छुट्टी मिल गई है। मारेश की शिकायत के बाद पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हमले में घायल मारेश और विजय आसपास के ही रहने वाले हैं और दोनों पहले से एक दूसरे को जानते पहचानते भी हैं।
यह भी पढ़े-
- गुटबाजी के कारण हरियाणा कांग्रेस का चुनाव टला, नेताओं को दिल्ली तलब किया गया
- पुरोला में विवाद के बाद बाजार में फिर से लौटी रौनक, समुदाय विशेष के 10 परिवार लौटे, 22 दुकानें भी खुली