India News (इंडिया न्यूज), MP Fire News: मध्य प्रदेश के देवास में एक बड़े दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। देवास इलाके में रहने वाले मदन सोलंकी के घर में अचानक से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह मामला शनिवार सुबह 4.30 बजे का बताया जा रहा है।

आग लगने से 4 की मौत

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़िया मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। दिनेश 35 साल, गायत्री 30 साल, इशिका 10 साल और चिराग 7 साल हैं।

‘रो रहे थे विराट…’ इस बॉलीवुड एक्टर ने पॉडकास्ट में किया बड़ा खुलासा, बंद कमरे में क्या कर रहे थे कोहली?

पुलिस और दमकल विभाग जुटा जांच में

जानकारी के मुताबिक, दिन्श अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल रहता था और ग्राउंड फ्लोर पर उसकी दूध की डेयरी थी। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नही लग पाया है। पुलिस और दमकल विभाग इसकी जांच में जुटा हुआ है।

रात की ड्यूटी कर रहे जवान ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि रात में हमारा एक जवान ड्यूटी पर था। जवान ने सुबह 4 बजे नगर निगम और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि नया पुरा इलाके के एक मकान में आग लग गई है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

नया साल लगते ही पहले दिन मां तुलसी के पौधे में डालें बस ये एक चीज, धन-धान्य की कमी नहीं होने देंगी पूरे साल!

पुलिस ने आगे बताया कि आग पर काबू पाने के बाद घर की तलाशी की तो घर में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। चारों के शव को कब्जे में लेकर अस्पतला भिजवा दिया है।

आग के कारणों का लगा रही है पुलिस

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि आग की घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश फॉरेंसिक टीम कर रही है। क्योंकि आग की घटना भूतल पर हुई है और पूरा परिवार दूसरी मंजिल पर रहता था। इसी के साथ पुलिस मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बता पाएगी।