India News (इंडिया न्यूज), Praja Palana: तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जनता की सेवा में काम शुरु कर चुके हैं। इसी क्रम में आज (बुधवार) उन्होंने और उप मुख्यमंत्री भट्टी विकारमार्क ने 6 गारंटियों को लागू करने के लिए प्रजा पालन एप्लीकेशन फॉर्म लॉन्च किया है। जिसके तहत उन्होंने जनता को 6 गारंटी देने का वादे को पूरा किया है।

  • प्रजा में 20,000 से अधिक आवेदन पत्र मिलें
  • सरकार को लोगों के पास जाना चाहिए

सीएम रेड्डी ने क्या कहा

इसे लॉन्च करते हुए उन्होंने कहा कि “कांग्रेस तेलंगाना के लोगों को अभय हस्तम, छह गारंटी दे रही है। गांवों, नगरपालिका वार्डों और जिलों में प्रजा पालन आयोजित किया जाएगा। हमारा उद्देश्य सभी को सहायता प्रदान करना है। प्रजा में 20,000 से अधिक आवेदन पत्र दिए गए थे।” भवन, ज्यादातर जमीन से जुड़े मुद्दे हैं। इसलिए हमने फैसला किया है कि लोगों को सरकार के पास नहीं आना चाहिए, बल्कि सरकार को लोगों के पास जाना चाहिए…”

क्या है प्रजा पालन

प्रजा पालन जनता की शिकायतों को प्रभावी ढंग से हल करने और बातचीत करने की योजना है। यह कार्यक्रम अन्य कार्यक्रमों के विपरीत हैं। जहां जनता अपने कार्यालयों में सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करती है। इस कार्यक्रम के तहत सरकारी अधिकारी स्वयं लोगों के घर-घर जाते हैं। जिसके बाद उनकी परेशानियों का समाधान किया जाता है।बता दें कि 30 नवंबर को तेलंगाना के 119 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थें। जिसके परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए गए। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 64 सीटों पर जीत हासिल की थी। जिसके बाद रेवंत रेड्डी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। इस चुनाव में बीआरएस ने 39 सीटें जीतीं। वहीं भाजपा आठ और एआईएमआईएम सात सीटों पर सीमट गई। इसके अलावा सीपीआई को भी एक सीट पर जीत मिली थी।

Also Read:-