इंडिया न्यूज, Patna News। Lalu Prasad Yadav : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के लिए बिहार में दुआओं का चल रहा है। उनकी हालत बिगड़ने के बाद कल उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया था। आरजेडी कार्यकर्ता और लालू यादव के समर्थक बिहार में कई हवन और पूजा करके अपने नेता के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना कर रहे हैं।
मुंगेर में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने किया हवन
वहीं जानकारी मिली है कि मुंगेर में आज लालू प्रसाद के स्वास्थ्य लाभ के लिए आरजेडी कार्यकतार्ओं ने हवन पूजन किया है। घोषी टोला स्थित काली मंदिर में कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन कर लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर नेता प्रमोद कुमार यादव, आदर्श कुमार, राजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
बेतिया के मैनाटांड में किया गया प्रार्थना सभा का आयोजन
बता दें कि लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने के लिए बेतिया के मैनाटांड़ प्रखंड में भी बस्था में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। युवा आरजेडी के प्रदेश सचिव रितेश यादव की अगुवाई में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें कई लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने भगवान से आरजेडी सुप्रीमो के जल्द स्वस्थ होने को लेकर प्रार्थना की।
रितेश यादव ने लालू प्रसाद यादव को कहा गरीबों का मसीहा
वहीं रितेश यादव ने कहा कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अभी स्वास्थ्य खराब चल रहा है। पटना से उन्हें दिल्ली बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया है। भगवान उन्हें लम्बी उम्र दें। आरजेडी सुप्रीमो गरीबों की आवाज हैं। उन्होंने शोषित वंचित को आवाज दी है।
सेहत में सुधार नहीं हुआ तो लेजाया जा सकता है विदेश
जानकारी अनुसार लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे। उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसके बाद बुधवार रात उन्हें दिल्ली ले जाया गया, जहां एम्स के डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगर लालू यादव की सेहत में सुधार नहीं आया तो उन्हें विदेश ले जाया जा सकता है।
ये भी पढ़े : प्रधानमंत्री ने वाराणसी को दी 17 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात, बोले-परिणाम के साथ प्रमाण भी जरूरी
ये भी पढ़ें : गेहूं के बाद आटे के निर्यात पर भी सरकार सख्त, इस तारीख से लगेगी रोक
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube