इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन लोगों से मिलते हैं। वो हर दिन वह इंटरव्यू भी देते है। ऐसा ही एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें राहुल गांधी ने अपने निजी जीवन से जुड़े सवालों के जवाब दिए हैं। राहुल गांधी को पप्पू कहे जाने पर कैसा लगता है? उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया है। शादी के सवाल पर भी उन्होंने कन्नी नहीं काटी आखिरकार जवाब दे ही दिया। राहुल गांधी ने बताया है कि वह वैसी लड़की से शादी करना चाहेंगे जिसके अंदर उनकी मां सोनिया गांधी और दादी इंदिरा गांधी जैसे गुण हों। राहुल ने यह भी बताया कि उनके लिए इंदिरा गांधी उनका प्यार है।

राहुल गांधी ने इस बार यूट्यूब चैनल Mashable India को इंटरव्यू दिया है। इसी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब कोई उन्हें पप्पू बोलता है तो उन्हें बुरा नहीं लगता। राहुल गांधी ने इसपर कहा, “ये प्रोपेगेंडा कैंपन है और यह उनके दिल की बात बात है। ये उन लोगों के दिल का डर है जिनकी जिंदगी में कुछ नहीं हो रहा है।”

राहुल के लिए उनकी दादी दूसरी माँ

जानकारी दें, इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने राहुल गांधी से उनकी शादी के बारे में भी सवाल पूछा। 52 साल हो चुके राहुल गांधी ने कहा, “यह काफी रोचक सवाल है। मैं ऐसी महिला से शादी करना चाहूंगा जिसमे मेरी मां और दादी दोनों के गुण हों। ये ज्यादा अच्छा रहेगा।” उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी के बारे में कहा कि वह उनकी जिंदगी का प्यार थीं और उनकी दूसरी मां जैसी थीं। ज्ञात हो, हाल ही में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी संग प्यार बांटते देखे गए थे।

अपनी दादी के बारे में राहुल गांधी ने कहा, “मेरी दादी को गूंगी गुड़िया कहा गया। ये वही लोग थे जो आज मुझ पर हमला करते रहते हैं। फिर वही महिला आयरन लेडी बन गईं। वह हमेशा से आयरन लेडी ही थीं।” राहुल ने यह भी बताया कि उन्हें साइकिल चलाना, बाइक और कार चलाना बहुत पसंद है।अपनी टीशर्ट के बारे में उन्होंने कहा कि अभी तो यही चल रही है, जब नहीं चलेगी तो देखेंगे।