India News (इंडिया न्यूज), Ram Lalla Idol Name: अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा किया गया। इस मूर्ति में भगवान राम बालस्वरुप में नजर आ रहें हैं। जिनका अब नाम दिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित का कहना है कि रामलला की नई मूर्ति को बालक राम के नाम से जाना जाएगा। इसका मुख्य कारण यह है कि भगवान राम बच्चे की तरह दिखते हैं। मूर्ति में उनकी उम्र पांच साल दर्शाया गया है। साथ वह खड़े अवस्था में नजर आ रहे हैं। इसलिए उन्हें रामलला नहीं, बालक राम के नाम से जाना जाएगा।

15 किलो सोना

अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम को पांच साल के बच्चे के रूप में दर्शाने वाली मूर्ति को शानदार आभूषणों से सजाया गया है। जो उनकी दिव्य स्थिति को दर्शाता है। देवता के आभूषण बनाने में कम से कम 15 किलो सोना और 18,000 हीरे और पन्ने का उपयोग किया गया है। इस शानदार आभूषण में कुल 14 टुकड़े शामिल हैं। जिसमें एक तिलक, एक मुकुट, चार हार, एक कमरबंद, दो जोड़ी पायल, विजय माला, दो अंगूठियां शामिल हैं। इसे केवल 12 दिनों में पूरा किया गया था।

भक्तों का सैलाब

वहीं मंदिर खुलने के अगले दिन अयोध्या राम भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। भारी संख्या में भक्त श्री राम के दर्शन के लिए पहुंचे। जिन्हें संभालने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आज करीब 2.5 लाख से 3 लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं। इतनी ही संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भक्तों को निरंतर दर्शन कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं करने में जुटे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Also Read: