India News (इंडिया न्यूज), Ram Lalla Tours Temple Premises: अयोध्या में चल रहे एक सप्ताह तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आज दूसरा दिन है। आज (बुधवार) रामलाल की चांदी की मूर्ति को मंदिर परिसर का भ्रमण कराया गया। हालांकि यह वह मूर्ति नहीं है जो गर्भगृह में विराजेंगे। इस पालकी को भव्य तरीके से सजाया गया था। पालकी को गुलाब और गेंदे की मालाओं से सजाया गया था। वहीं इसके आगे पुजारी अपने सिर पर कलश लेकर चल रहे थें।
“कलश पूजन” आयोजित
बता दें कि 16 जनवरी से प्राण-प्रतिष्ठा समारोह शुरु हो चुका है। जो की 21 जनवरी तक रहेगा। इसके बाद 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही रामलला का प्राण प्रतिष्ठा भी होना है। आज अनुष्ठानों के हिस्से के रूप में “कलश पूजन” आयोजित किया गया था। जिसके लिए सरयू नदी के तट से बर्तनों में पानी भर कर मंदिर तक लाया गया।
इतने बजे से प्राण प्रतिष्ठा
बता दें कि 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरु होगा। जो की दोपहर 1 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है। मंगलवार (16 जनवरी) को मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा के बाद पंचगव्य (दूध, मूत्र, गोबर, घी और दही) से पंचगव्यप्राशन किया गया था।
Also Read:
- Ram Mandir: आज मंदिर में रामलला का आगमन, जानें किस दिन होगा कौन सा कार्यक्रम
- Ram Mandir: रामलला की बाकी दो मूर्तियां भी राम मंदिर के गर्भगृह में ही होगी विराजमान, जानें ट्रस्ट ने क्या कहा