India News (इंडिया न्यूज), Ram Temple Event: 22 जनवरी को रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह होना है। इस दिन रामलला राम मंदिर में विराजेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह के मुख्य यजमान होंगे। कार्यक्रम में देश-दुनिया से हजारों मेहमानों को आना है। जिसके लिए न्योता भेज दिया गया है। प्राण-प्रतिष्ठा के एक हफ्ते पहले से यानी 16 जनवरी से अभिषेक समारोह शुरु हो गया है। ऐसे में हमारे लिए यह जानना जरुरी है कि किस दिन क्या होना है।
- 16 जनवरी: मंदिर ट्रस्ट द्वारा नियुक्त यजमान ने प्रायश्चित समारोह आयोजित किया। सरयू नदी के तट पर ‘दशविध’ स्नान हुआ। अनुष्ठानों में विष्णु पूजा और गोदान शामिल थें।
- 17 जनवरी: रामलला की मूर्ति का परिसर प्रवेश हुआ।
- 18 जनवरी: गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण, वास्तु पूजा आदि अनुष्ठान हुए।
- 19 जनवरी: अग्नि स्थापना, नवग्रह स्थापना और हवन किया जाएगा।
- 20 जनवरी: राम मंदिर के गर्भगृह को सरयू के पवित्र जल से धोया जाएगा। जिसके बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास सहित अनुष्ठान होंगे।
- 21 जनवरी: रामलला के विग्रह को 125 कलशों से दिव्य स्नान कराया जाएगा। साथ ही शय्याधिवास का अनुष्ठान भी होगा।
- 22 जनवरी: सुबह रामलला के विग्रह का पूजन होगा और दोपहर में मृगशिरा नक्षत्र में उनका अभिषेक किया जाएगा।
- 22 जनवरी को, वाराणसी के पुजारी लक्ष्मी कांत दीक्षित दोपहर 12.20 बजे ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह करेंगे। समारोह दोपहर 1 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है।
22 जनवरी के आयोजन के बाद राम मंदिर को भक्तों के पूजा-अर्चना के लिए खोल दिया जाएगा। जिसके बाद दुनिया भर से हजारों तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के प्रतिदिन मंदिर में आने की उम्मीद है।
Also Read: