इंडिया न्यूज, Khandwa News, (Madhya Pradesh)। Knife Attack On Girl In Khandwa : मध्य प्रदेश के खंडवा में एक बब्लू नाम के युवक ने लड़की का गला काट दिया। जिसके पिछे का कारण लड़की के द्वारा शादी से मना करना बताया जा रहा है। आरोपी ने इस वारदात को लड़की के घर में घुसकर अंजाम दिया है।

घटना के बाद आरोपी युवक फरार

जानकारी अनुसार लड़की की आयु 18 साल है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी बब्लू फरार हो गया है।

जबरन घर में घुसकर बना रहा था शादी का दबाव

बताया जा रहा है कि आरोपी बब्लू जबरन पीड़िता के घर में घुस गया था और उसपर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन लड़की ने उसको शादी करने से मना कर दिया था। जिसके बाद आरोपी ने लड़की पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लड़की की गर्दन पर लगने से वह घायल हो गई।

पीड़िता की बहन के आते ही फरार हुआ आरोपी

बता दें कि जिस समय आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था उसी समय लड़की की बड़ी बहन वहां पहुंच गई और उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। फिर पीड़िता को जख्मी हालत में मुंडी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद अब लड़की खंडवा के शासकीय जिला मुख्य चिकित्सालय में भर्ती है।

झारखंड की अंकिता भी ऐसी ही हैवानियत की शिकार

वहीं दूसरी ओर झारखंड के दुमका में अंकिता हत्याकांड इस समय चर्चा में है। इसमें अंकिता को जिंदा जलाया गया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी शाहरुख और उसके दोस्त को गिरफ्तार भी कर लिया है।

वहीं अब इस मामले में हाईकोर्ट ने गृह सचिव-डीजीपी को तलब किया है। उनसे स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं बीजेपी सीबीआई जांच की मांग कर रही है।

ये भी पढ़ें : वेक टबुर्लेंस में फंसकर बंद हुआ इंडिगो विमान का इंजन, जानें क्यों लड़खड़ा जाते हैं विमान?

ये भी पढ़ें : अन्ना के कंधे पर रखकर बंदूक चला रही भाजपा : अरविंद केजरीवाल

ये भी पढ़ें : गुजरात के वडोदरा में गणेश स्थापना जुलूस के दौरान दो समुदायों में पथराव, 13 हिरासत में लिए

ये भी पढ़ें : मुश्किल में कांग्रेस : जम्मू-कश्मीर में 64 नेताओं ने छोड़ा हाथ

हमें Google News पर फॉलो करें- क्लिक करें !

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube