India News (इंडिया न्यूज), Bride Search Zomato: तो क्या अब जोमैटो खाने के साथ-साथ प्रेमिका और दुल्हन भी डिलीवर करने लगा है। जी हाँ ये हैरान होने वाली बात नहीं है। दरअसल 31 दिसंबर को पार्टी करने के मूड में लोगों ने फूड डिलीवरी ऐप्स से न जाने कितनी चीजें ऑर्डर की होंगी। लेकिन नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों ने जोमैटो पर जो सर्च किया, वह काफी मजेदार था। जोमैटो द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 4940 लोगों ने जोमैटो पर ‘गर्लफ्रेंड’ के लिए सर्च किया।

जोमेटो पर दुल्हन सर्च करने पहुंचे लोग

इतना ही नहीं, 40 लोग अपनी ‘दुल्हन’ को खोजने के लिए वहां पहुंचे। लेकिन यह मामला जितना दिख रहा है, उतना है नहीं। लोगों ने इसे मजाक के तौर पर सर्च नहीं किया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर सीएनबीसी टीवी18 की पत्रकार शिरीन भान की इस पोस्ट के नीचे एक शख्स ने बताया कि लोगों के ऐसा करने के पीछे क्या वजह हो सकती है।

2025 में वो 10 काम जो करने जा रहा AI, आपके घर से लेकर दुनिया में बदल जाएगा बहुत कुछ?

इन नामों वाले रेस्टोरेंट

इस पोस्ट के नीचे एक एक्स यूजर मुस्तफा खुंदमीरी ने जवाब दिया, “लोग उतने बेवकूफ नहीं हैं, जितना उन्हें दिखाया जा रहा है।” उन्होंने अपने ट्वीट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इस स्क्रीनशॉट में 2 रेस्टोरेंट के नाम देखे जा सकते हैं। एक रेस्टोरेंट का नाम गर्लफ्रेंड फूडकोर्ट है जो हैदराबाद के अमीरपेट में है। दूसरा रेस्टोरेंट गर्लफ्रेंड अरेबियन मंडी रेस्टोरेंट है और यह भी हैदराबाद में है।

Lalu Yadav offer: ‘लालू जी क्या बोलते हैं , वो जानें…’, लालू के ऑफर पर जेडीयू का तीखा जवाब

यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए

इस खबर पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट किए। एक ने लिखा, “यह सिर्फ भारत में ही हो सकता है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “जोमैटो के पास मैट्रिमनी के क्षेत्र में भी कदम रखने का मौका है। क्विक मैच वेडिंग” एक शख्स ने लिखा, “मैं यह जानने के लिए उत्साहित हूं कि कितने लोगों ने इसे ऑर्डर किया।”