इंडिया न्यूज़:(Morning Breakfast) सुबह का नाश्ता पूरे दिन में सबसे ज्यादा जरूरी माना जाता है क्योंकि हम जो सुबह खाते हैं। उसका असर पूरे दिन रहता है। यह भी कहा जाता है कि सुबह के नाश्ते में अगर प्रोटीन, फाइबर, विटामिंस हमारे शरीर को सही मात्रा में मिले तो उससे हमें पेट की समस्या नहीं होती। इसलिए यह बहुत जरूरी हो जाता है कि सुबह हम ऐसा कुछ खाए जिससे हमारे शरीर में पेट की या फिर कोई और समस्या ना हो।
उपमा
नाश्ते में उपमा खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह हल्का तो होता ही है साथ ही इस को भरपेट खाने के बाद भी आपको भारी महसूस नहीं होता। इसके अंदर उड़द दाल होती है जो शरीर के लिए प्रोटीन का काफी अच्छा सूत्र मानी जाती है। इसके साथ ही सूची और सब्जियों का मिश्रण इसे और भी पोषक बना देता है।
पोहा
भारतीय रसोई घर में पोहा एक ऐसा नाश्ता है जो हर घर में खाया जाता है। ऐसे तो पोहे के नाम से ही लोग नाक सिकोड़ते हैं लेकिन पोहे के फायदे भी अनेक है। वह खाने में हल्का स्वादिष्ट और पेट की समस्या वाले लोगों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही इसमें सब्ज़ियां और मूंगफली के दाने इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाते हैं।
इडली
साउथ इंडिया का सबसे पॉपुलर नाश्ता इडली माना जाता है। इसे उड़द दाल, चावल, आटे और सूजी के मिश्रण से बनाया जाता है। इसके अंदर प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। जो वेट कम करने में और पेट को हेल्थी रखने में मदद करते हैं।
बेसन का चीला
बेसन का चीला जितना स्वादिष्ट होता है। उतना ही फायदेमंद भी होता है। बेसन का चीला कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। इसके अंदर पाए जाने वाली सब्जियां और बेसन का घोल मिलकर इसे और भी स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाते हैं। जो शरीर में भारी नहीं लगता।
उत्तपम
जब भी हेल्थी स्वादिष्ट नाश्ते की बात आती है। तो सबसे पहले उत्तपम का नाम ही सामने आता है क्योंकि यह नाश्ता जितना हल्का होता है। उतना ही सेहतमंद होता है। इसके अंदर सूजी, उड़द दाल और चावल का मिश्रण होता है। जिसमें सब्जियां और भी फायदेमंद होती है। इसके अंदर ज्यादा मसालों का इस्तेमाल नहीं होता इसलिए सुबह के नाश्ते के लिए उत्तपम को सबसे ज्यादा आसान और किफायती माना जाता है।