India News (इंडिया न्यूज), Weird News: कहते हैं कि जिंदगी निश्चित नहीं है, आपके साथ कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इन दिनों एक ऐसी ही कहानी सामने आई है। जहां एक लड़की अपनी मां से नेल पॉलिश लगवा रही थी। इस दौरान उस लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उसके परिवार ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इस कहानी को जानने के बाद आप समझ जाएंगे कि भगवान ने इंसानों को जो जिंदगी दी है, वो कितनी अनिश्चित है।
हम बात कर रहे हैं एल्समेरे पोर्ट की रहने वाली 5 साल की एला की, जो अपने घर में खुशी-खुशी अपनी मां जेम्मा ग्रिफिथ्स से नेल पॉलिश लगवा रही थी। इस दौरान कुछ ऐसा होता है कि लड़की की सांसें रुक जाती हैं और वह कुछ ही देर में बेहोश हो जाती है। जिसके बाद उसकी मां उसे सीपीआर देने की कोशिश करती है। हालांकि, जब इससे भी बात नहीं बनती तो वह उसे तुरंत अस्पताल ले जाती है। शुरुआती जांच की गई और इसके बाद लड़की मेडिकल कोमा में चली गई।
एक झटके में बदल गई लड़की की जिंदगी?
हालांकि इस दौरान डॉक्टर इस स्थिति को समझ नहीं पाए और उन्होंने तुरंत लड़की का सीटी स्कैन किया और इस दौरान लड़की को दूसरी बार दिल का दौरा पड़ा। लड़की की यह हालत देखकर डॉक्टर काफी हैरान रह गए। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि एला-मी को कैटेकोलामाइनर्जिक पॉलीमॉर्फिक वेंट्रीकुलर टैचीकार्डिया (सीपीवीटी) नामक एक दुर्लभ बीमारी है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें दिल की धड़कन अचानक अनियमित हो जाती है और दिल का दौरा जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
एक सर्जरी और मिल गया नया जीवन
इसके बाद जब डॉक्टरों ने लड़की की मां से पूछताछ की तो पता चला कि लड़की पिछली रात हैलोवीन पार्टी में काफी थक गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने इस बीमारी का इलाज ढूंढना शुरू कर दिया। कुछ हफ्तों के बाद उसकी सर्जरी (सिम्पैथेक्टोमी) की गई। जिसमें लड़की के दिल के पास की एक नस को काटकर उसमें एड्रेनालिन का इंजेक्शन लगाया गया। ताकि दिल के दौरे के असर को कम किया जा सके और लड़की को नई जिंदगी मिले, लेकिन उसे हार्ट मॉनिटरिंग डिवाइस के साथ रखना होगा। परिवार ने डॉ. माइकल बोवेस और एल्डर हे अस्पताल की पूरी मेडिकल टीम की प्रशंसा की।