India News (इंडिया न्यूज), Dog Attack Guard Video: कुत्तों या किसी भी अन्य जानवर से प्यार करना इंसान की इंसानियत को दर्शाता है। लेकिन अगर इंसानों के प्रति इंसानियत न दिखाई जाए तो ये क्रूरता से कम नहीं है। मुंबई के अंधेरी में हुई एक घटना का ऐसा ही एक CCTV फुटेज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जिसमें 6 से 7 कुत्ते झुंड बनाकर पार्किंग में गाड़ियों की रखवाली कर रहे एक गार्ड पर हमला कर देते हैं।
इससे बचने के लिए वो हाथ में मौजूद डंडे से खुद को बचाने की कोशिश करता है। लेकिन इसी बीच एक शख्स दौड़ता हुआ आता है और कुत्तों को डंडे से मारने के लिए गार्ड पर हमला करने लगता है। इतना ही नहीं इस दौरान 1-2 कुत्ते उस गार्ड को काटने की कोशिश भी करते हैं। फिर धीरे-धीरे वहां लोग इकट्ठा हो जाते हैं और मामला शांत हो जाता है। लेकिन उस शख्स की क्रूरता ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है और लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
पहले कुत्तों ने काटा, फिर आदमी ने कर दी पिटाई
@gharkekalesh नाम के यूजर ने इस वीडियो को X पर पोस्ट करते हुए लिखा- मुंबई के अंधेरी में कुत्तों के हमले से खुद को बचाने की कोशिश कर रहे एक बेकसूर चौकीदार की एक शख्स ने पिटाई कर दी। अब तक इस वीडियो को 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज और 3.5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर भी शख्स की इस हरकत को गलत बताते हुए जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
कुत्तों से भी ज्यादा आवारा हैं ये लोग...
मुंबई के अंधेरी में हुई इस घटना से लोग काफी नाराज नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हम किस तरह के समाज में रह रहे हैं, मदद करने की बजाय इतनी कम उम्र की पीढ़ी को ये सब करते देखना दुखद है। वो अपने पिता को ऐसे क्यों पीटेंगे, ये लड़का कुत्तों से भी ज्यादा आवारा है। इसलिए अपने बच्चों को सुविधाएं नहीं संस्कार दीजिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मुंबई पुलिस को इस घटना पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ये बेहद निंदनीय है।