India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: एक समय था जब लोगों को दूसरों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। अब सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए यह इतना आसान हो गया है कि आप कहीं भी बैठकर कुछ कह सकते हैं और लाखों लोग उसे देख सकते हैं। हाल ही में एक अमेरिकी महिला ने भारत की तारीफ में कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया।

अमेरिकी महिला ने की तारीफ

जैसा ही हम सबको लगता है कि दूसरे देशों में यहां से बेहतर सुविधा होगी। ठीक इसी तरह का सोच एक अमेरिकी महिला ने बयां किया है। उन्होंने 10 ऐसी चीजें बताई है, जो उसे भारत में बेहतर लगती है।इनमें उसने UPI ट्रांजेक्शन से लेकर डिलीवरी ऐप तक का नाम लिया। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, वीडियो में दिख रही लड़की मिस फिशर है। वह पिछले 4 साल से भारत में रह रही है और उसने बताया है कि किन चीजों में भारत में अमेरिका से ज्यादा सुविधाएं हैं। इसमें उसने कुल 10 चीजें बताई हैं जो भारत में बेहतर हैं।

संभल में हिस्सा के बाद खोले गए इस मंदिर के ताले, 46 साल बाद खेला गया रंगों का त्योहार; लोग बोले- थैंक यू योगी जी

इन चीजों को बताया बेहतर

  • पहला- डिजिटल आईडी और UPI पेमेंट, जिससे फोन से ही काम हो जाता है।
  • दूसरी- ऑटो और रिक्शा, जो सस्ते, तेज और सुविधाजनक हैं।
  • तीसरा – भारत में डॉक्टर और आसानी से उपलब्ध हैं। अमेरिका में यह मुश्किल है।
  • चौथा – कूड़ा ले जाने के लिए आपसे पैसे नहीं लिए जाते, अमेरिका में इस पर पैसे देने होते हैं।
  • पांचवां – यहां काम करने के लिए लोग आसानी से मिल जाते हैं। अमेरिका में यह बहुत महंगा है।
  • छठा –  यहां शाकाहारी भोजन के विकल्प बहुत हैं, अमेरिका में यह सीमित है।
  • सातवां – यहां हर चीज की एमआरपी तय है, अमेरिका में सुपरमार्केट उन्हें मनमाने दामों पर बेचते हैं।
  • आठवां – भारत में सबसे सुविधाजनक चीज़ डिलीवरी ऐप है, जो वाकई मिनटों में चीज़ें आप तक पहुँचा देते हैं।
  • नौवां – भारत में आपको जंक मेल कम मिलते हैं, अमेरिका में आपको रोज़ाना मिलते हैं।
  • दसवां – भारत में डॉक्टर एंटीबायोटिक के साथ प्रोबायोटिक्स भी देते हैं, जो अच्छा है।

लोगों ने कहा शुक्रिया

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इस वीडियो को फिशर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट kristenfischer3 से शेयर किया है। इस पर लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा कि वह हमारे देश की तारीफ कर रही हैं। वीडियो को 7 दिन पहले पोस्ट किया गया था, जिसे अब तक 23 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

सनातन विरोधी है कांग्रेस, तेलंगाना में होली को लेकर गाइडलाइन जारी हुआ तो भड़क उठे BJP के फायरब्रांड नेता टी राजा, कहा- रमजान के 30 दिन…