India News (इंडिया न्यूज), Giant Coral: आज भले ही हम इंसान अंतरिक्ष में पहुंच गए हों, लेकिन धरती पर मौजूद समुद्र के बारे में हम आज तक नहीं जान पाए हैं। दरअसल, हमें नहीं पता कि हमारे समुद्र के अंदर क्या है। यही वजह है कि जब भी वहां से अजीबोगरीब जीव निकलते हैं तो हम पूरी तरह हैरान हो जाते हैं क्योंकि हमें इसके बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं होती। ऐसा ही एक जीव इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में भी आ गया है। दावा किया जा रहा है कि समुद्र की गहराई में रहने के बावजूद यह अंतरिक्ष से दिखाई देता है।
समुद्र तल पर विशाल कॉलोनियां बनाता है जीव
वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह एक विशाल चट्टानी मूंगा है, जिसे आप कोरल भी कह सकते हैं। इसकी लंबाई की बात करें तो यह 110 फीट चौड़ी कॉलोनी बनाकर सैकड़ों सालों से समुद्र में रह रहा है। यह जीव इतना बड़ा है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। इसे लेकर वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह जेलीफिश और सी एनीमोन का रिश्तेदार है। जो समुद्र तल पर विशाल कॉलोनियां बनाता है। अब दावा किया जा रहा है कि इसकी चौड़ाई 34 मीटर (110 फीट) और लंबाई 32 मीटर (105 फीट) और ऊंचाई करीब 5.5 मीटर (18 फीट) है। जो अमेरिका के समोआ में मिली पिछली कोरल कॉलोनी से 12 मीटर कम है।
300 साल पुराना जीव
इसकी खोज हाल ही में फोटोग्राफर मनु सैन फेलिक्स ने की थी। उन्होंने इसे तब देखा जब वे एक समुद्री प्रोजेक्ट के लिए समुद्र की तलहटी में एक जहाज के मलबे के पास गए थे। फेलिक्स ने कहा कि यह अपने आप में बड़ी बात है कि यह जीव करीब 300 सालों से यहां पड़ा हुआ है। एक तरफ जहां बढ़ता प्रदूषण मछलियों के लिए संकट की स्थिति पैदा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह जीव इस तरह अपना आकार बढ़ा रहा है।
औरंगजेब ने अपनी ही बेटी को 20 साल रखा कैद, फिर किया कुछ ऐसा… सुनकर आ जाएगी शर्म
इस जीव की लंबाई के बारे में अभियान दल का कहना है कि यह जीव इतना बड़ा है कि इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। इस बारे में जैविक समुद्र विज्ञानी हेलेन फाइंडले का कहना है कि यह हमारे अभियान का हिस्सा नहीं था लेकिन इसकी खोज हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
औरंगजेब ने अपनी ही बेटी को 20 साल रखा कैद, फिर किया कुछ ऐसा… सुनकर आ जाएगी शर्म