India News (इंडिया न्यूज), Weird Wedding Ritual: भारत में शादियों में लाल रंग को शुभ माना जाता है। इसीलिए इस खास मौके पर दुल्हन लाल रंग की पोशाक पहनती है और लाल रंग में ही विदा होती है। हमारी संस्कृति में शुभ अवसरों पर सफेद और काले रंग को अच्छा नहीं माना जाता है, इसीलिए ये रंग नहीं पहने जाते। लेकिन क्या आप जाने हैं कि भारत में एक जगह ऐसी भी है जहां शादी के दिन दुल्हन सफेद कपड़े पहनती है। आइए जानते हैं ऐसा कहां होता है।

सफेद कपड़े पहनती हैं दुल्हनें

बॉलीवुड ट्रेंड से लोग इतने प्रभावित हैं कि अब शादी के मौकों पर भी पेस्टल शेड्स पहने जा रहे हैं। दुल्हनें सफेद और गोल्डन रंग के लहंगे पहन रही हैं। इस कड़ी में आइए आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताते हैं जहां दुल्हन को उसके माता-पिता सफेद कपड़े पहनाते हैं और उसी में विदा करते हैं।

यह मध्य प्रदेश के मंडला जिले के भीमडोंगरी गांव में एक आदिवासी इलाका है। यहां शादी के बाद लड़की को सफेद कपड़े में ही विदा किया जाता है। इस मौके पर लोग सफेद कपड़े भी पहनते हैं।

क्या है इसके पीछे की वजह?

दुल्हन की सफेद साड़ी के पीछे एक खास मान्यता है। इस गांव में गोंडी धर्म के लोग रहते हैं। इनके बीच सफेद रंग को बहुत शुभ माना जाता है।  यही वजह है कि यहां माता-पिता अपनी बेटियों की शादी के समय उन्हें सफेद पोशाक पहनाते हैं और उसी में उन्हें विदा करते हैं।

सावधान! कहीं Ghibli Image का चस्का खाली ना करवा दे बैंक अकाउंट, भूलकर भी की ये एक गलती तो घर बैठे हो जाएगी लूटपाट

सफेद पोशाक के अलावा फेरे लेने की रस्म दुल्हन के घर पर होती है, लेकिन दुल्हन के घर पर केवल चार फेरे लिए जाते हैं। इसके बाद बाकी के तीन फेरे दूल्हे के घर पर लिए जाते हैं। यहां के लोगों के सफेद परिधान को देखकर आप यह तय नहीं कर पाएंगे कि यह शादी है या कोई गमगीन समारोह।

थर-थर कंपेगा चीन, अमेरिका ने ताइवान को दिया अब तक का सबसे शक्तिशाली हथियार, जिसके आगे ड्रैगन का J-20 भी बौना