India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक शख्स ट्रेन के इंजन की छत पर चढ़कर वीडियो बना रहा है। ये शख्स जो खतरनाक स्टंट कर रहा है उसे ट्रेन सर्फिंग कहते हैं, इसका चलन कई देशों में देखने को मिलता है। जानकारी के अनुसार, इस वीडियो को बनाने वाला शख्स एक भारतीय व्लॉगर है। बताया जा रहा है कि, उसने बांग्लादेश जाकर ऐसी खतरनाक हरकत को अंजाम दिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया यूजर्स इसे पागलपन बता रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोग व्लॉगर की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह तेज रफ्तार से चल रही ट्रेन की छत पर लेटा हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान उसने अपनी सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए थे। ट्रेन की रफ्तार को नजरअंदाज करते हुए वह आराम से अपने कैमरे से वीडियो बना रहा था। अब तक इस वीडियो को 19 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

पुष्पा 2 ने ध्वस्त किया बाहुबली 2 का एक रिकॉर्ड, एक के बाद एक फिल्मों को छोड़ रही पीछे, दर्शकों पर सिर चढ़ कर बोल रहा अल्लू अर्जुन का जादू

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रया दी है।  इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट हुए लिखा कि, “यह बहुत लापरवाही है! वह सिर्फ व्यूज के लिए ऐसा कर रहा है। अपनी जान जोखिम में डाल रहा है।” तो वहीं दूसरी तरफ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “क्या यह एक अच्छा उदाहरण है जो हम अपने युवाओं को दे रहे हैं?” एक अन्य यूजर ने कहा, “एक गलत कदम और सब कुछ खत्म! यह जोखिम नहीं उठाना चाहिए।” इस तरह के कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। जो इसे जोखिम भरा बता रहे हैं। आप भी पहली बार इस वीडियो को देखकर यही कहेंगे। 

इन दिनों ना छूएं तुलसी के पत्ते, नहीं तो हो जाएंगे दरिद्र, जानें तुलसी के पत्ते तोड़ने के सही नियम