इंडिया न्यूज:(Parineeti And Raghav Chadha) बॉलीवुड में अफवाहें तो उड़ते ही रहते हैं। यह अफवाहें बॉलीवुड में सितारों के बीच हो या फिर बॉलीवुड सितारों और क्रिकेटर्स की हो या फिर हम यूं कहें कि राजनीति और बॉलीवुड का संबंध हो, इन अफवाहों से जोड़े लोग अक्सर सुर्खियां बटोर लेते हैं। इस ही बीच बॉलीवुड के गलियारों में से एक और उड़ती हुई खबर सामने आई हैं। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ देखा गया हैं। दोनों को एक साथ देख लोगों अब तरह तरह की बातें करने लगें हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा साथ में आए नजर
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जो तस्वीर लोगों के बीच वायरल हो रही है। उसमें कहा जा रहा है कि दोनों डीनर से एक साथ वापस आ रहे थे। इस दौरान राघव चड्ढा ने वाइट शर्ट और पैंट पहनी हुई थी और परिणीति ने भी वाइट शर्ट और पैंट पहनी थी। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह दूसरे के साथ ट्विनिंग कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोगों के मन में यह सवाल उठने लगे हैं कि कहीं राघव और परिणीति एक दूसरे को डेट तो नहीं कर रहा है। फिलहाल इस खबर पर कोई मोहर नहीं लगीं है पर इससे पहले भी दोनो को साथ में देखा जा चुका हैं।
राघव और परिणीति को मिला सेम अवार्ड
एक खास बात दोनों के बारे में बता दे कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड भारत में पहली बार किसी को दिया गया है। इसके साथ ही दोनों में एक बात कॉमन है परिणीति ने ब्रिटेन के मजिस्ट्रेट स्कूल से 15 साल पहले पढ़ाई की थी। वही राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। ऐसे में यह भी हो सकता है कि दोनों पुराने दोस्त हो और इन दोने की पर्सनल लाइफ के बारे में बताएं तो दोनों फिलहाल सिंगल हैं।
ये भी पढ़े: एक बार फिर साथ नजर आएंगे सलमान और शाहरुख, एक्शन सेन की प्लानिंग हुई लीक