Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। राघव चड्ढा और परिणीति की डेटिंग की खबरों के बीच अब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों के रिलेशनशिप की खबरों पर मुहर लगा दी है। उन्होंने एक ट्वीट कर उनके रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।
संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर दी बधाई
AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं!”
फैंस को दोनों के रिएक्शन का इंतजार
संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट को देखने के बाद फैंस बेहद खुश हो रहे हैं। फैंस परिणीति और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप को लेकर दोनों के रिएक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दोनों ने फिलहाल अपने रिश्ते पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। मगर AAP सांसद संजीव अरोड़ा के ट्वीट ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी है।